दीवाली की रात रिवर व्यू में हुड़दंग मचाना पड़ा भारी, सिविल लाइन पुलिस ने 4 आरोपियों को भेजा जेल

बिलासपुर– दीवाली त्योहार की रात रिवर व्यू क्षेत्र में अनावश्यक रूप से शांतिभंग करने और हुड़दंग मचाने वालों के खिलाफ सिविल लाइन पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है। पुलिस ने मौके से शांतिभंग कर रहे चार आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, दीवाली की रात रिवर व्यू क्षेत्र में कुछ युवकों द्वारा असामाजिक गतिविधियां और अशांति फैलाने की शिकायत मिली थी। सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए थाना सिविल लाइन पुलिस की टीम ने मौके पर दबिश दी और माहौल खराब कर रहे युवकों को हिरासत में लिया।
गिरफ्तार आरोपियों के नाम व पता…..
- धन्नू डांडे पिता: बड़कू डांडे, उम्र: 28 साल निवासी: गुरु घासीदास नगर, मिनी बस्ती, जरहाभाठा।
- सूरज कश्यप पिता: बालमुकुंद कश्यप, उम्र: 19 साल निवासी तिफरा, थाना सिरगिट्टी।
- साहिल यादव उर्फ मयंक (पिता: शिव यादव, उम्र: 22 साल) निवासी: मुक्तिधाम चौक, थाना सरकंडा।
- अमित यादव पिता बल्लू यादव, उम्र: 20 साल निवासी बंगाली पारा, थाना सरकंडा।
पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल दाखिल कर दिया गया है। सिविल लाइन पुलिस ने स्पष्ट किया है कि त्योहारों के दौरान शांति एवं व्यवस्था बिगाड़ने वालों के खिलाफ आगे भी कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी।




