नाबालिग को भगाकर दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार,चकरभाठा पुलिस ने भेजा जेल…..

बिलासपुर– नाबालिग को भगाकर दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार, चकरभाठा पुलिस ने भेजा जेल
थाना चकरभाठा पुलिस ने ग्राम डढहा से एक नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने और उसके साथ दैहिक शोषण (दुष्कर्म) करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट सहित बीएनएस की गंभीर धाराओं के तहत कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 6 नवंबर 2026 को प्रार्थिया ने थाना चकरभाठा आकर रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसकी दूसरे नंबर की नाबालिग पुत्री बिना बताए घर से कहीं चली गई है। शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की।

तलाश के दौरान पुलिस को सूचना मिली कि नाबालिग को कोटा थाना क्षेत्र के ग्राम भावाकांपा में रखा गया है। चकरभाठा पुलिस ने तत्काल भावाकांपा में दबिश देकर पीड़िता को आरोपी के कब्जे से सकुशल बरामद किया और आरोपी को हिरासत में लेकर थाने लाया गया जहां आरोपी मुकेश कुमार उर्फ छोटा पिता का नाम उत्तरा कुर्रे उम्र 21 वर्ष निवास ग्राम भावाकांपा, थाना कोटा, जिला बिलासपुर छ.ग.
को थाने में कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपी मुकेश कुमार ने नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने और उसके साथ दुष्कर्म करने का अपराध स्वीकार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 137(2), 64(A) तथा पॉक्सो एक्ट (POCSO Act की धारा 4 व 6 के तहत वैधानिक कार्रवाई करते हुए उसे विधिवत गिरफ्तार किया और न्यायालय में पेश कर जेल दाखिल कर दिया है।

Related Articles

Back to top button