बेलतरा कोल वॉशरी पर मंडराया तालाबंदी का खतरा…. कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर 13 सूत्रीय जाँच की मांग, नागरिक सुरक्षा मंच की दो टूक …..

बिलासपुर–बेलतरा क्षेत्र में संचालित कोल वॉशरी से उत्पन्न गंभीर पर्यावरणीय संकट, जनसुरक्षा के खतरों और सड़क सुरक्षा की अनदेखी को लेकर ‘नागरिक सुरक्षा मंच’ ने कड़ा रुख अपनाया है। मंच के संस्थापक अमित तिवारी ने जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर कोल वॉशरी के खिलाफ 13 सूत्रीय उच्चस्तरीय जाँच की मांग की है। साथ ही एक महीने के भीतर ठोस कार्रवाई न होने पर वॉशरी में तालाबंदी की चेतावनी दी है।
स्कूल और रिहायशी इलाके पर खतरा……
वॉशरी से महज 500 मीटर के दायरे में स्कूल और घनी आबादी स्थित है, जिससे उड़ने वाली धूल, भारी वाहनों की आवाजाही और ध्वनि प्रदूषण से बच्चों और ग्रामीणों का स्वास्थ्य खतरे में पड़ गया है।
पर्यावरणीय नियमों की अनदेखी……
पूर्व निरीक्षण में कई शर्तें ‘Partially Complied’ पाई गई थीं, जिनकी पारदर्शिता के साथ पुनः जाँच की मांग की गई है।
मंच की 13 प्रमुख मांगें…..
वैधानिक स्वीकृतियों की जाँच, स्वतंत्र लैब से वायु-जल प्रदूषण की जाँच, एनएच-130 पर एंट्री-एग्जिट गेट की वैधता, ओवरलोडिंग पर रोक और सड़क सुरक्षा मानकों का सख्ती से पालन।
चेतावनी और नारा…..
मंच ने स्पष्ट किया है कि यदि निर्धारित एक माह की समय-सीमा के भीतर संयुक्त निरीक्षण और स्वतंत्र वैज्ञानिक जाँच कराकर कड़ी कार्रवाई नहीं की गई, तो उग्र आंदोलन किया जाएगा और वॉशरी में तालाबंदी की जाएगी।



