रूस में फंसे बिलासपुर के युवक का वीडियो आया सामने…..

बिलासपुर–नौकरी की तलाश में रूस गए बिलासपुर के युवक का एक वीडियो सामने आने के बाद परिवार की चिंता और बढ़ गई है। युवक ने वीडियो के जरिए भारत सरकार से मदद की गुहार लगाई है। परिजनों का आरोप है कि युवक को कानूनी मामले में फंसाकर प्रताड़ित किया जा रहा है और युद्ध में शामिल होने के लिए मजबूर किया जा रहा है। मामला बिल्हा निवासी विनीत कुमार दुबे का है, जो नौकरी के सिलसिले में रूस के मॉस्को गया था।जानकारी के मुताबिक, विनीत 1 अक्टूबर को बिलासपुर से रूस के लिए रवाना हुआ था। टेलीग्राम ग्रुप के माध्यम से उसे नौकरी की जानकारी मिली थी। 7 अक्टूबर के बाद से परिजनों का उससे सीधा संपर्क नहीं हो पाया। इसी बीच एक अनजान नंबर से परिवार को उसका वीडियो मिला, जिसमें वह अपनी परेशानी बताते हुए सरकार से सुरक्षित वापसी की गुहार लगा रहा है। अब परिवार ने केंद्र सरकार से जल्द हस्तक्षेप कर विनीत को सुरक्षित भारत वापस लाने की मांग की है।

Related Articles

Back to top button