जी एस टी एडवोकेट प्रीमियर लीग के दूसरे संस्करण का भव्य आगाज…. छत्तीसगढ़ व ओडिशा के अधिवक्ताओं के बीच निःशुल्क मैत्री क्रिकेट महाकुंभ….. न्यायमूर्तियों को मिला न्योता….

बिलासपुर–जी एस टी एडवोकेट प्रीमियर लीग के द्वितीय संस्करण के तहत छत्तीसगढ़ और ओडिशा राज्य के अधिवक्ता परिवारों के बीच मैत्रीपूर्ण क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। इस आयोजन की खासियत यह है कि इसमें खिलाड़ियों या टीमों के लिए न तो कोई प्रवेश शुल्क है और न ही टीम ओनरशिप का कोई भार।यह प्रतियोगिता पूरी तरह निःशुल्क रखी गई है। साथ ही, प्रतिभागियों के रहने, ठहरने, भोजन, नाश्ते और डिनर की संपूर्ण व्यवस्था भी निःशुल्क की गई है।

प्रतियोगिता के शुभारंभ का औपचारिक निमंत्रण देने के लिए पोर्टफोलियो जज न्यायमूर्ति संजय कुमार जायसवाल और मुख्य न्यायमूर्ति से सौजन्य भेंट कर उन्हें सादर आमंत्रित किया गया। यह आमंत्रण जिला अधिवक्ता संघ बिलासपुर के ग्रंथालय सचिव मनोज सिंह ठाकुर के नेतृत्व में तथा जी एस टी एडवोकेट प्रीमियर लीग के संयोजक सुरेश पांडेय एवं संरक्षक पूर्व सदस्य टी. आर. निराला के आतिथ्य में प्रदान किया गया।

इस अवसर पर न्यायमूर्ति एवं मुख्य न्यायमूर्ति ने आयोजन की सराहना करते हुए अपनी हरसंभव गरिमामय उपस्थिति और संपूर्ण आशीर्वाद प्रदान करने की सहमति दी। उन्होंने इस खेल महोत्सव की सफलता के लिए अपनी शुभकामनाएं व प्रेरणा प्रदान करते हुए आयोजन को मंगलमय बनाने का आशीष दिया। आयोजकों ने न्यायपालिका के इस स्नेह, आशीर्वाद और सकारात्मक सहमति के प्रति कोटि-कोटि प्रणाम एवं साधुवाद व्यक्त किया है।

Related Articles

Back to top button