सरकारी जमीन पर मवेशी चराने को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष….महिलाओं से अभद्रता और मारपीट के आरोप….. सभी आरोपी गिरफ्तार……

बिलासपुर- तखतपुर थाना क्षेत्र के जुनापारा चौकी अंतर्गत ग्राम सफरीभाठा में सरकारी जमीन पर मवेशी चराने को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर विवाद और मारपीट हुई। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर गाली-गलौज, जान से मारने की धमकी और मारपीट के आरोप लगाए। घटना में कई लोग घायल हुए, जिनमें दो को गंभीर चोटें आईं।

मामले में दोनों पक्षों की शिकायत पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

Related Articles

Back to top button