
ऐसी कोच बना शॉवर…. पानी टपकने से यात्री परेशान…..बिलासपुर स्टेशन में खड़ी बीकानेर एक्सप्रेस के फर्स्ट क्लास कोच में ऐसी कोच से गिरता रहा पानी….. यात्रियों में आक्रोश….रेलवे ने दुर्ग स्टेशन में कराया सुधार….
बिलासपुर-बीकानेर एक्सप्रेस के फर्स्ट एसी कोच में एयर कंडीशनिंग सिस्टम से लगातार पानी टपकने का मामला सामने आया है। कोच के एसी डक्ट से झरने की तरह पानी गिरने के कारण यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। कोच के अंदर पानी फैल गया और कई यात्रियों का सामान भी भीग गया, जिससे यात्रियों में नाराजगी देखी गई।
घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद यात्रियों ने रेल मंत्रालय को टैग कर शिकायत दर्ज कराई। शिकायत मिलते ही रेलवे प्रशासन सक्रिय हुआ और ट्रेन के दुर्ग स्टेशन पहुंचने पर तकनीकी टीम ने एसी सिस्टम की खराबी को दूर कर दिया।
रेलवे प्रशासन ने शिकायत मिलने के बाद मामले पर संज्ञान लिया और दुर्ग स्टेशन पर एसी डक्ट की खराबी को ठीक कर कोच की व्यवस्था सामान्य करने की पुष्टि की है।
फर्स्ट एसी में सफर कर रहे यात्रियों को लग्जरी नहीं, झरने का सामना करना पड़ा; सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद रेलवे ने दुर्ग में सुधारात्मक कार्रवाई की।



