प्रेम प्रसंग की खुली पोल…..सांस की कोलड्रिंक में बहु ने मिलाया जहर का घोल….आरोपी बहु को पुलिस ने किया गिरफ्तार…..

बिलासपुर- चार माह पूर्व सास को कोल्ड्रिंक में कीटनाशक मिलाकर पिलाने के आरोप में सिविल लाइन पुलिस ने बहू को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, गंगा नगर मंगला चौक निवासी 57 वर्षीय रूखमणी ठाकुर उर्फ भूखिन ठाकुर ने 3 अक्टूबर 2026 को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि 17 जुलाई को उपवास के दौरान सुबह करीब 11 बजे काम से घर लौटने पर उनकी बहू कविता ठाकुर ने उन्हें पीने के लिए कोल्ड्रिंक दी। कोल्ड्रिंक पीने और कुछ देर बाद चाय लेने के बाद उनकी तबीयत बिगड़ने लगी। उन्हें उल्टी, चक्कर आने लगा और वे बेहोश हो गईं। परिजनों ने तत्काल उन्हें मंगला चौक स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर उनकी गंभीर हालत को देखते हुए बाद में उन्हें सिम्स बिलासपुर रेफर किया गया, जहां उपचार किया गया।
प्रार्थिया सांस ने आरोप लगाया कि जब वह अस्पताल में गंभीर अवस्था में भर्ती थीं, तब उनकी बहू कविता अचानक अस्पताल से घर चली गई और अपने मायके वालों को बुलाकर घर से सोने-चांदी के जेवर तथा अलमारी में रखे करीब 3 लाख 50 हजार रुपये लेकर मुंगेली स्थित मायके चली गई।
मोबाइल रखने को लेकर चल रहा था विवाद…..
प्रार्थिया के मुताबिक, बहू कविता का किसी युवक से प्रेम प्रसंग था, जिसकी जानकारी उन्हें हो गई थी। उन्होंने बहू को समझाया था, लेकिन वह युवक से लगातार फोन पर बात करती थी। इसी वजह से 10 जुलाई को ससुर राजकुमार ठाकुर ने कविता का मोबाइल अपने पास रख लिया था। मोबाइल रखे जाने के बाद कविता नाराज रहने लगी और घर में अकेले रहने के दौरान सास के साथ विवाद व गाली-गलौज करने लगी थी। प्रार्थिया ने इसी रंजिश के चलते कोल्ड्रिंक में कीटनाशक मिलाकर दे दी।
मुंगेली से गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजी गई आरोपी….
मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के निर्देश पर सिविल लाइन पुलिस ने टीम गठित कर आरोपी की तलाश में मुंगेली जिले के ग्राम चमारी टिंगीपुर रवाना की। पुलिस ने आरोपी कविता ठाकुर पति मोहन सिंह ठाकुर, उम्र 24 वर्ष, निवासी ग्राम चमारी टिंगीपुर, थाना सिटी कोतवाली, जिला मुंगेली को हिरासत में लेकर पूछताछ की। इसके बाद 26 नवंबर 2026 को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।
प्रकरण में थाना सिविल लाइन बिलासपुर में अपराध क्रमांक 1364/2026 के तहत धारा 118(1) एवं 123 बीएनएस में कार्रवाई की गई है।



