टोल प्लाजा का राशि डबल करने पर प्रदर्शन ,स्थानीय लोगों ने किया चक्काजाम, पढ़िए पूरी खब़र।

रायपुर: टोल कंपनी ने बीती रात रसनी टोल प्लाजा बंद कर मंदिर हसौद टोल प्लाजा शुरू कर टोल की डबल राशि लेने का कर रहे है विरोध। मंदिर हसौद टोल नाका शुरू होने से वाहन मालिक और आम लोगों में आक्रोश हैं। वाहन मालिक और स्थानीय लोगो ने मिलकर चक्कजाम कर दिया।

मंदिर हसौद सरपंच के नेतृत्व में टोल प्लाजा पर ओवर चार्ज और स्थानीय लोगो के लिए टोल टेक्स फ्री करने पर प्रदर्शन किया गया।

चक्काजाम में पूर्व डीजीपी रामनिवास भी फंसे , दोनो तरफ लगी वाहनों की लंबी कतार टोल में डबल दर से वसूली के विरोध में पहुंचे हैं।वाहन मालिक टोल की राशि कम नहीं करने पर वाहन रास्ते में खड़ी कर चक्का जाम किया। मंदिर हसौद वालो को भी कोई छूट नही दी गयी है,ऊपर से रासनी(आरंग) टोल में वाहनों के लिये निर्धारित राशि से डबल राशि यहा मंदिर हसौद टोल में लिया जा रहा है।

Related Articles

Back to top button