बिलासपुर जिला शहर कांग्रेस कमेटी के पुर्व अध्यक्ष रविन्द्र सिंह को योग आयोग के सदस्य बनाये जाने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में हर्ष

बिलासपुर-छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव रविन्द्र सिंह छाॅत्र व युथ राजनीति में काफी लंबे समय से सक्रिय रहे हैं । संभाग के सबसे बड़े महाविद्यालय सी एम ड़ी कालेज के छाॅत्रसंघ सचिव व एन एस यु आई के विश्वविद्यालय अध्यक्ष एवं भारतीय राष्ट्रीय छाॅत्रसगठन में जिला अध्यक्ष के साथ ही साथ बिलासपुर नगरनिगम के पार्षद व बिलासपुर जिला शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष के साथ ही वर्तमान में छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव के रुप मे काम करते हुए पार्टी व संगठन को मजबुती प्रदान कर रहे है ।

नगरनिगम लोकसभा व विधान चुनाव में रविन्द्र सिंह के सक्रियता व सगंठन के प्रति ईमानदारी को देखते हुए मुख्यमंत्री भुपेश बघेल प्रदेश प्रभारी पी एल पुनिया प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम ने भरोसा जताया है।और निगम मंडल और आयोग में नियुक्ति की सूची जारी होने के बाद उसी क्रम में छत्तीसगढ़ योग आयोग का सदस्य रविन्द्र सिंह को बनाया गया जिसके बाद बिलासपुर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं में इस नियुक्ति के बाद हर्ष बना हुआ।

Related Articles

Back to top button