अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिवस में काटे गए केक पर कांग्रेस ने खड़ा किया बवाल

25 दिसम्बर को छत्तीसगढ़ भाजपा ने अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिवस पर सुशासन दिवस मना रहे थे, उसी दौरान भाजपा नेताओ द्वारा तिरंगे के अकार का केक काटे जाने की एक तसवीर वायरल हुई जिसके बाद तिरंगे की तरह दिखने वाले तीन रंग के केक को काटने छत्तीसगढ़ में राजनीतिक घमासान मचा गया है।। इस पूरे मामले को हाथों हाथ लेते हुए रायपुर जिला कांग्रेस भाजपा के नेताओं पर एफ आई आर करवाने रायपुर SP के कार्यालय पहुच गए।।इस दौरान रायपुर शहर कांग्रेस अध्यक्ष गिरीश दुबे ने भाजपा शासनकाल के दौरान कांग्रेसियों द्वारा एक बार ऐसे ही तीन रंग के केक को काटने की बात बताते हुए कहा कि जिन्होंने हम पर आरोप लगाया था आज खुद वही कर रहे। यदि आज ये सही हैं तो क्या कल हम गलत थे और यदि कल हम गलत थे तो क्या आज हम गलत हैं।।बहरहाल जिस केक को कटने पर इतना बड़ा बवाल मचा हुआ है उस केक में राष्ट्रीय झंडा तिरंगे की तरह तीन रंग जरूर हैं लेकिन उसमें अशोक चक्र बना हुआ तिरंगे की तरह केक नही था।। इसके पहले भी इसी तरह रिपोर्ट दर्ज हो चुकी है जिसमे आज तक कोई कार्रवाई नही हुई है इस बार क्या होता है देखने वाली बात होगी।।

Related Articles

Back to top button