बावन परियों में दांव लगाते 4 जुआरी गिरफ्तार,नगद रकम सहित ताश की पत्ती जप्त

बिलासपुर के चकरभाठा में जुआ खेल रहे 4 लोगो को पुलिस ने गिरफ्तार कर ताश की पत्ती के साथ नगद रकम जप्त की।थाने से मिली जानकारी के अनुसार पेट्रोलिंग के दौरान मुखबिर से सूचना मिली की पेट्रोल पंप के सामने मैदान के पास जाकर लोग जुआ खेल रहे है।जिस पर पुलिस ने रेड कार्यवाही कर 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया।पुलिस ने उनके पास से नगद 10010 रू. एंव 52 तास पत्ती जप्त कर आरोपीयों पर जुआ एक्ट के तहत कार्यवाही की गई। पकड़े गए सभी आरोपियों के नाम अनुराम यादव पिता रामस्वरूप उम्र 51 वर्ष,राजा सोमवानी पिता गोपी उम्र 24 वर्ष, विकास सोनी पिता हरिशचंद्र उम्र 21 वर्ष,राहुल सूर्यवंशी पिता स्व. महेश उम्र 20 वर्ष।सभी साकिनान जरहाभाठा थाना सिविल लाईन के है।

Related Articles

Back to top button