भारतीय मजदूर संघ की नवीन कार्यकारिणी सर्वसम्मति से गठित.. रौशन क्रिसमस अध्यक्ष और संदीप बल्लाल सचिव नियुक्त..

भारतीय कोयला खदान मजदूर संगठन बिलासपुर के मुख्यालय शाखा में संगठन की नवीन कार्यकारिणी का गठन संगठन की परंपरानुसार सभी कार्यकर्ताओं के समन्वय और सर्वसम्मति से किया गया है.. दिनांक 12 सितंबर को भारतीय कोयला खदान मजदूर संगठन बिलासपुर के कार्यालय में पर्यवेक्षकगण अश्वनी मिश्रा उपमहामंत्री एवं डालचंद सोनी उपाध्यक्ष की उपस्थिति में मुख्यालय शाखा की बैठक आयोजित कर संगठन के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य शंखध्वनि सिंह बनाफर, शाखा संयोजक अनिल दिघ्रस्कर, पूर्व अध्यक्ष शंकर कुंडू , वरिष्ठ पदाधिकारी और कार्यकर्तागण सी बी मिश्रा, अजय सिंह बनाफर, गिरिजा शंकर आचार्य, रौशन क्रिसमस, अरुण सोनी, अभिषेक जी, संजय कुमार, सहित अन्य कार्यकर्त्ताओं की उपस्थिति में आम सहमति से रौशन क्रिसमस को अध्यक्ष एवं संदीप बल्लाल को सचिव के साथ बीस सदस्यीय कार्यकारिणी का गठन किया गया है.. उपरोक्त जानकारी देते हुऐ अखिल भारतीय खदान मजदूर संघ के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य शंखध्वनि सिंह बनाफर ने बताया कि.. संगठन विगत अनेक वर्षों से मुख्यालय का प्रथम क्रमांक की सदस्यता हासिल करते हुए कर्मचारियों के हितों के लिए संघर्षरत रहा है.. और नवीन कार्यकारिणी में भी युवा और ऊर्जावान कार्यकर्ताओं को महत्त्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है.. संगठन और मुख्यालय शाखा के कर्मचारियों ने नवगठित कार्यकारिणी के गठन पर हर्ष व्यक्त किया है..

Related Articles

Back to top button