
भाजपा मंडल कापसी के कार्यकर्ताओं ने धान खरीदी केंद्र में जाकर किया विरोध प्रदर्शन
रिपोर्ट;-देवजीत देवनाथ 6266530044
पखांजुर -प्रदेश भाजपा एवम किसान मोर्चा प्रदेश के आह्वान पर भाजपा मंडल कापसी अंतर्गत सभी धान खरीदी केंद्रों में कार्यकर्ताओ के द्वारा धरना प्रदर्शन किया गया । धान खरीदी केंद्र कापसी ,बड़े कापसी , बड़गांव, देवपुर, विश्रामपुर, बारदा में पहुंचकर कार्यकर्ताओ ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सरकार के खिलाफ विरोध में नारेबाजी की है। कार्यकर्ताओ ने प्रदेश सरकार से धान खरीदी कि तिथि 15 फरवरी तक बढ़ाने , विगत दो वर्षो की बकाया धान बोनस की राशि का भुगतान करने , लंबित स्थायी विद्युत कनेक्शन तत्काल प्रदान करने व प्रकृति आपदा ( असमय ओलावृष्टि ) से फसल नुकसान की क्षतिपूर्ति राशि तत्काल किसानों को प्रदान करने के अलावा रवि फसल के लिये किसानों को खाद बीज की उपलब्धता सुनिश्चित करने की मांग की है ।
इस धरना प्रदर्शन का नेतृत्व किसान मोर्चा अध्यक्ष अनुकुल मंडल ने की उन्होंने बतलाया कि प्रदेश सरकार जल्द इन मांगों को पूरा करे अन्यथा भाजपा किसान मोर्चा परलकोट के किसानो के साथ सड़क पर उतरने और जंगी प्रदर्शन करने बाध्य होंगी। किसानों को परेशानिया असहनीय है । इस मौके पर मंडल अध्यक्ष दीपांकर दत्ता, महामंत्री स्वतंत्र नामदेव ,चंदन पोटाई , गौरांग राय, अमर ब्रह्मचारी, बादल अधिकारी समेत अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।