गणपति बप्पा की आरती में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब…..कान्यकुब्ज ब्राह्मण महिला समाज की महिलाओं ने पूजा-अर्चना कर सुख-शांति और समृद्धि की कामना की…..

बिलासपुर–बिलासपुर प्रेस क्लब में गणेशोत्सव के दौरान विभिन्न सामाजिक संस्थाओं और संगठनों की ओर से भगवान गणेश की पूजा-अर्चना और आरती का सिलसिला लगातार जारी है।

इसी कड़ी में सोमवार को कान्यकुब्ज ब्राह्मण महिला समाज की महिलाओं ने बड़ी संख्या में प्रेस क्लब पहुंचकर भगवान गणेश की संध्या आरती की।

महिलाओं ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर गणपति बप्पा को भोग-प्रसाद अर्पित किया और क्षेत्र की सुख-शांति, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।

संध्या आरती के दौरान प्रेस क्लब परिसर भक्तिमय वातावरण से सराबोर रहा। कान्यकुब्ज ब्राह्मण समाज की महिलाओं ने श्रद्धा और भक्ति के साथ भगवान गजानन की स्तुति गान किया। गणपति बप्पा की आरती में शामिल महिलाओं ने सामूहिक रूप से मंगलकामना करते हुए सभी के सुखी और स्वस्थ जीवन की प्रार्थना की। आरती के बाद उपस्थित श्रद्धालुओं को प्रसाद का वितरण किया गया।
गणेशोत्सव के इस आयोजन में ईशा शुक्ला, ज्योति शुक्ला, अनिता वाजपेयी, नीना शुक्ला, अर्चना पांडेय, जाह्नवी पांडेय, रागिनी पांडेय, संगीता पांडेय, लक्ष्मी तिवारी, आरती तिवारी, पूजा तिवारी, शिल्पी दुबे, अर्चना शुक्ला, अलका गाठे, आरती शुक्ला, रीता दुबे, प्रियंका तिवारी और संस्कृति पांडेय सहित समाज की बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल हुईं।
महिलाओं ने कहा कि गणेशोत्सव केवल धार्मिक आस्था का पर्व नहीं, बल्कि सामाजिक एकजुटता और आपसी सद्भाव का भी अवसर है। प्रेस क्लब में विभिन्न सामाजिक संगठनों की सहभागिता से आयोजित हो रहे कार्यक्रमों से शहर में उत्सव का माहौल बना हुआ है।

शाल-श्रीफल और बुके भेंटकर सम्मान…….

इस अवसर पर कान्यकुब्ज ब्राह्मण महिला समाज की ओर से बिलासपुर प्रेस क्लब अध्यक्ष अजित मिश्रा, कार्यकारिणी सदस्य कैलाश यादव, पूर्व कार्यकारिणी सदस्य रितु साहू और वरिष्ठ पत्रकार गणेश विश्वकर्मा को शाल, श्रीफल एवं बुके भेंटकर सम्मानित किया गया। समाज की महिलाओं ने प्रेस क्लब की ओर से आयोजित गणेशोत्सव की पहल की सराहना की और इसे सामाजिक सहभागिता का बेहतर माध्यम बताया।

कार्यक्रम में पत्रकार शिव कुमार तिवारी, प्रवीण सिंह, अमन सिंह, शादाब खान, जफर आगा, आदिदास मानिकपुरी समेत प्रेस क्लब के सदस्य और अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button