भारतीय कोयला खदान मजदूर संगठन ने किया प्रकृति पूजन एवं पौधारोपण..

भारतीय कोयला खदान मजदूर संगठन बिलासपुर के केंद्रीय अध्यक्ष और एस.ई.सी.एल कल्याण मंडल के सदस्य टिकेश्वर राठौर और महासचिव अशोक सूर्यवंशी के एस.ई .सी.एल बिलासपुर प्रवास के अवसर पर भारतीय मजदूर संघ के मुख्यालय शाखा में कार्यकर्ता बैठक आयोजित की गई.. बैठक में उपरोक्त पदाधिकारियों के साथ शंखध्वनि सिंह बनाफर संगठन के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य, अनिल दिघ्रस्कर शाखा संयोजक, सी.बी मिश्रा, अजय सिंह,श्री गिरिजा शंकर आचार्य, रोशन क्रिसमस, अरुण सोनी, सहित वरिष्ठ पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए..

बैठक उपरांत सभी सदस्यों ने प्रर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेते हुए प्रकृति पूजन अभियान के तहत पूर्व में रोपित वट वृक्ष का सामूहिक पूजन किया और एस ई सी एल मुख्यालय परिसर में वृक्षारोपण किया.. उपरोक्त जानकारी देते हुए भारतीय मजदूर संघ के जिलाध्यक्ष एवं पर्यावरण मंच के प्रदेश सह संयोजक शंखध्वनि सिंह बनाफर ने बताया कि 28अगस्त पर्रयावरण दिवस के मौके पर पूरे प्रदेश एवं सभी उद्योगों में संगठन के कार्यकर्ताओं ने वृहद वृक्षारोपण के साथ पर्यावरण संरक्षण,जल संरक्षण, वायु प्रदूषण,ध्वनि प्रदूषण इत्यादि के प्रति जागरूकता अभियान, संगोष्ठी, आदि का आयोजन किया जा रहा है..

Related Articles

Back to top button