आज प्रदेश कांग्रेस कार्यकारणी और जिला कांग्रेस अध्यक्षों की दो महत्वपूर्ण बैठकें..

रायपुर- केन्द्र की सत्ता में काबिज मोदी सरकार के द्वारा किसानों के संबंध में लाएं गए नए कानून के खिलाफ रणनीति तैयार करने के लिए आज प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा 2 महत्वपूर्ण बैठकें आयोजित की जाने वाली हैं.. आज शाम 4 बजे प्रदेश कांग्रेस कार्यकारणी सांसदों विधायकों प्रदेश कांग्रेस के विभाग प्रमुखों और मोर्चा संगठन प्रमुखों की बैठक रखी गयी है.. शाम 5 बजे से दूसरी बैठक में प्रदेश कांग्रेस कार्यकारणी के सभी सदस्य जिलों के प्रभारी पदाधिकारी और सभी जिला कांग्रेस अध्यक्ष सम्मिलित होंगे.. दोनों ही बैठकों में छत्तीसगढ़ प्रभारी पीएल पुनिया मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम उपस्थित रहेंगे.. दोनों ही बैठकें वेब द्वारा होंगीं..

Related Articles

Back to top button