जान से मारने की धमकी के आरोप में 376 के आरोपी को सिविल लाइन पुलिस ने किया गिरफ्तार.. गुंडागर्दी करने वाला शैलेंद्र सिंह भी चढ़ा पुलिस के हत्थे..

पूर्व में 376 के आरोप में जेल जाने वह जमानत से छूट कर वापस आने के बाद नवीन तिवारी को फिर एक बार पुलिस ने अपने गिरफ्त में लिया है इस बार मामला जान से मारने की धमकी देने का है.. बिलासपुर शहर में लगातार अपराधों को अंजाम देने वाले नवीन तिवारी की तलाश पुलिस एक बार फिर सरगर्मी से कर रही थी.. पूर्व में 376 के आरोप में नवीन तिवारी को जेल दाखिल किया गया था.. जिसके बाद जमानत में बाहर आने के बाद नवीन तिवारी एक बार फिर आदतन बदमाशी दिखाते हुए लोगों को जान से मारने की धमकी दे रहा था.. जिसे लेकर सिविल लाइन पुलिस में शिकायत की गई थी..

और इसी के साथ जुड़ा और शहर में कई अपराधिक मामलों को गठित करने वाला शैलेंद्र सिंह के खिलाफ भी शिकायत हुई थी पुलिस दोनों की सरगर्मी से तलाश कर रही थी.. जिसके बाद सिविल लाइन पुलिस को सूचना मिली कि.. तिवारी शहर में घूम रहा है.. जानकारी मिलते ही पुलिस ने घेराबंदी कर नवीन तिवारी को पकड़ा और उसके थाने लाकर उस पर जान से मारने की धमकी देने के आरोप पर कार्रवाई की इसके साथ ही आज सुबह पुलिस को सूचना मिली कि.. उसका साथी शैलेंद्र सिंह भी शहर में घूम रहा है.. जानकारी मिलते ही पुलिस ने शैलेंद्र सिंह को भी आप अपनी हिरासत में लिया दोनों आरोपियों को गिरफ्तार में करने के बाद सिविल लाइन पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है..

Related Articles

Back to top button