
एक के बाद कई विस्फोट और धमाका आधा शहर हुआ ब्लेक आऊट…..धमाके से ग्यारह हजार केवी की विद्युत लाइन हुई बंद……मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड और कोतवाली पुलिस टीम…..
बिलासपुर–शहर के बीचों बीच सघन आबादी वाले क्षेत्र गोंडपारा में उस समय हड़कंप मच गया जब देर रात एक सूखे पेड़ में अचानक आग लग गई और उस आगजनी से पेड़ का एक मोटा हिस्सा वहां से जा रही ग्यारह हजार केवी विद्युत लाइन में जा टिका जिसके कारण अंदर से जल रहे पेड़ में बार बार विस्फोट की स्थिति बनने लगी और बार बार धमाका होता रहा धमाका इतना भयानक था कि आसपास के स्थानीय लोगों और नदी के उस पार के क्षेत्र के लोगों को भी सुनाई दे रहा था।इस विस्फोट से पूरे इलाके की बिजली गुल हो गई।वही इस विस्फोट और धमाके से आस पास के लोग काफी दहशत में आ गए।घटना की जानकारी मिलते ही फायरब्रिगेड और पुलिस की टीम मौके पर पहुंचकर तत्काल हालात को काबू में करने का प्रयास करने लगे।मिली जानकारी के अनुसार कोतवाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत गोंडपारा नदी किनारे स्थित काफी पुराने एक सुखे पेड़ में अचानक आग लग गई।आग धीरे धीरे पेड़ के अंदर फैलती चली गई और पूरे पेड़ को अपने चपेट में ले लिया।इस आगजनी के चलते पेड़ के ऊपर का हिस्सा बिजली के तार से जा टिका।बिजली के तार से टिकटे ही उसमें बार बार विस्फोट होने लगा।विस्फोट इतना भयानक था काफी दूर तक लोगो को धमाके की आवाज सुनाई दे रही थी और बिजली गुल हो जा रही थी।जिसके कारण आस पास के मोहल्लेवासी काफी दहशत में आ गए।घटना की जानकारी मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम और कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंचकर मोर्चा संभालते हुए आग को काबू किया और बिजली के तार से जा टीके पेड़ को हटाया।
आग का कारण……
फिलहाल आग लगने की सही वजह स्पष्ट नहीं है, यह जांच का विषय है। हालांकि, स्थानीय लोगों के बीच दो तरह की चर्चाएं हैं।कुछ लोगों का मानना है कि पेड़ के नीचे बने चबूतरे पर दीपक (दिया) जलाने की वजह से सूखे पेड़ ने आग पकड़ी।कुछ लोगों का अनुमान है कि पेड़ पहले ही 11 केवी लाइन की चपेट में आ गया था, जिससे शॉर्ट सर्किट हुआ और आग लग गई।




