नदी में छलांग नशे की हालत में युवक ने अरपा नदी में लगाई छलांग, छठघाट में मचा हड़कंप गोताखोरों को देख पुल के नीचे छिपा युवक, पुलिस ने सुरक्षित बाहर निकाला

बिलासपुर–छठघाट में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब नशे की हालत में एक युवक ने अरपा नदी में छलांग लगा दी। घटना थाना तोरवा क्षेत्र की है। युवक के नदी में कूदने का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। पुल से गुजरने वाले लोग रुक-रुककर युवक को देखने लगे और कई लोग अपने मोबाइल से वीडियो बनाने लगे। इसी बीच लोगों ने तत्काल डायल 112 और तोरवा पुलिस को घटना की सूचना दी।सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को बचाने के लिए तत्काल गोताखोरों को बुलाया गया। गोताखोर जैसे ही नदी में रेस्क्यू के लिए उतरे, युवक डर के मारे तैरते हुए पुल के नीचे जाकर छिपने लगा। इसके बाद रेस्क्यू अभियान के जरिए युवक को सुरक्षित बाहर निकाला गया।रेस्क्यू के बाद युवक को विधिवत कार्रवाई के लिए तोरवा थाना पुलिस के हवाले कर दिया गया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है।

Related Articles

Back to top button