
बिलासपुर के नागलोक घोटाला गूंज के बाद अब रायगढ़ में सर्पदंश मुआवजा राशि के एवज़ मे रिश्वत की मांग….. एसीबी की कार्रवाई…..एंटी करप्शन ब्यूरो ने कलेक्ट्रेट की शाखा आपदा प्रबंधन में पदस्थ बाबू को रिश्वत लेते किये गिरफ्तार…..
रायगढ़–जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ एंटी करप्शन ब्यूरो ने बड़ी कार्रवाई की है। कलेक्ट्रेट की आपदा प्रबंधन शाखा में पदस्थ बाबू राजकुमार सिदार को सर्पदंश से मृत महिला के मुआवजे की राशि जारी कराने के बदले कथित रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया गया है। शिकायत मिलने के बाद ACB ने जाल बिछाकर यह कार्रवाई की, जिससे कलेक्ट्रेट परिसर में हड़कंप मच गया।- रायगढ़ जिले के कलेक्ट्रेट में मंगलवार को एंटी करप्शन ब्यूरो ने बड़ी ट्रैप कार्रवाई की।

ACB ने आपदा प्रबंधन शाखा के बाबू राजकुमार सिदार को कथित तौर पर रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया। जानकारी के अनुसार, बुलाकीग्राम निवासी विजय सिदार ने ACB से शिकायत की थी कि उनकी पत्नी की सर्पदंश से मौत हो गई थी। शासन की ओर से मिलने वाली मुआवजा राशि बैंक खाते में जारी कराने के बदले बाबू द्वारा रिश्वत की मांग की जा रही थी। शिकायत का सत्यापन करने के बाद ACB ने योजनाबद्ध तरीके से ट्रैप बिछाया और आरोपी बाबू को रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ लिया। इस कार्रवाई के बाद रायगढ़ कलेक्ट्रेट में हड़कंप मच गया। ACB की टीम आरोपी से पूछताछ कर आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी हुई है।




