नाली में पेशाब करने के विवाद में हत्या के प्रयास मामले का फरार आरोपी अमन अहिरवार गिरफ्तार…..

बिलासपुर-सरकंडा थाना पुलिस ने नाली में पेशाब करने को लेकर हुए विवाद में हत्या के प्रयास के मामले के फरार आरोपी अमन अहिरवार उर्फ नाचू (24) को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेजते हुए केंद्रीय जेल दाखिल कराया गया है।
इस मामले में पुलिस अब तक 4 आरोपियों और 7 अपचारी बालकों को गिरफ्तार कर चुकी है। घटना 25 अप्रैल 2026 की है, जब प्रभात चौक चिंगराजपारा में मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया था। आरोपियों ने डंडे, चाकू और मुक्कों से हमला कर कई लोगों को घायल कर दिया था।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गठित टीम ने सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर की सूचना के आधार पर फरार आरोपी अमन अहिरवार को घेराबंदी कर गिरफ्तार किया। मामले में अन्य आरोपियों के खिलाफ पहले ही वैधानिक कार्रवाई की जा चुकी है।

Related Articles

Back to top button