चलती ट्रेन में ‘तालिबानी सजा’,मोबाइल चोरी के आरोपी को लात मारकर नीचे गिराया….. वीडियो वायरल…..यात्री घायल…. जीआरपी कर रही तलाश….

छत्तीसगढ़–रायपुर में चलती ट्रेन के भीतर कानून को हाथ में लेने का एक मामला सामने आया है। आजाद हिंद एक्सप्रेस में सफर के दौरान मोबाइल चोरी के आरोप में पकड़े गए एक युवक को एक यात्री ने चलती ट्रेन से लात मारकर नीचे गिरा दिया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि यह घटना 14 जुलाई को उरकुरा और मांढ़र रेलवे स्टेशन के बीच हुई थी।

वीडियो सामने आने के बाद जीआरपी ने मामले की जांच शुरू की और कानून हाथ में लेने वाले यात्री की पहचान आर. सुरेश कुमार के रूप में की। पुलिस ने आरोपी यात्री को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा के तहत मामला दर्ज किया है।मोबाइल चोरी के संदेह में युवक को यात्रियों ने पकड़ लिया था। इसी दौरान एक यात्री ने उसे चलती ट्रेन से धक्का दे दिया, जिससे वह नीचे गिरकर घायल हो गया। हालांकि घायल युवक मौके से फरार हो गया। जीआरपी उसकी तलाश में जुटी हुई है। पुलिस का कहना है कि किसी भी अपराध के आरोपी को सजा देने का अधिकार केवल कानून और न्यायालय को है। कानून हाथ में लेने वालों के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Back to top button