बिलासपुर के अमित दुबे बने प्रदेश उपाध्यक्ष,छत्तीसगढ़ यूथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा की अनुशंसा पर आरटीआई डिपार्टमेंट के यूथ कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष पर हुई नियुक्ति

बिलासपुर –नेशनल यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीवी श्रीनिवासन की अनुशंसा पर नेशनल यूथ कांग्रेस आरटीआई डिपार्टमेंट के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ अनिल कुमार मीणा ने बिलासपुर के युवा नेता अमित दुबे को आरटीआई डिपार्टमेंट का प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया है।

युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा, विधायक देवेंद्र यादव पर्यटन बोर्ड के अध्यक्ष अटल श्रीवास्तव तथा युवा कांग्रेस की छत्तीसगढ़ प्रभारी डॉ पलक वर्मा की अनुशंसा पर प्रदेश में आरटीआई डिपार्टमेंट के युवा कांग्रेस के ऊर्जावान बिलासपुर के युवा नेता अमित दुबे को की इस नियुक्ति से प्रदेश स्तर पर बिलासपुर शहर में युवा राजनीति का नया आयाम होगा व नगर के युवा वर्ग में एक नए उत्साह से आगे बढ़कर कार्य करेंगे ।
अमित दुबे इसके पहले भी जिला युवा कांग्रेस शहर जिला अध्यक्ष शिवा नायडू की टीम में युवा कांग्रेस के शहर उपाध्यक्ष के रूप में अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन कर चुके हैं। उन्होंने कहा है कि कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के दिशा निर्देश एवं सोनिया गांधी के मार्गदर्शन में वे युवा कांग्रेस को मजबूत बनाने के लिए इस जिम्मेदारी का निर्वहन करेंगे और प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा,छत्तीसगढ़ राज्य में आरटीआई के तहत युवा कांग्रेस के दिशा निर्देश पर सूचना के अधिकार के तहत जानकारियां उपलब्ध कराएंगे।
प्रदेश व नगर के सभी वरिष्ठ पदाधिकारियों ने अमित दुबे को इस नियुक्ति पर बधाई व उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी।

Related Articles

Back to top button