बीजेपी शासन में शहर विकास के लिए स्वीकृत कार्यो की योजना हुई कांग्रेस शासन में ठप्प-अमर अग्रवाल

बिलासपुर- नगर के सर्वागिण विकास के लिए भाजपा शासन काल में स्वीकृत कराकर लाए गए करोडो रूपए की लागत से कराए जाने वाले विकास कार्यो में जल अमृत मिशन, सिवरेज परियोजना, तारा मंडल, प्रगति मैदान शहर की सडकों का निर्माण, सौंदर्यीकरण के काम सब आज सब ठप्प पडे है।

इन सब परियोजनाओं का पैसा कांग्रेसी भ्रष्टाचार कर बंदरबांट में लगे है। इनकी करतुतों को उजागर भी करना जरूरी है। उक्त बाते पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल ने भाजपा द्वारा लगातार आयोजित किए जा रहे वार्ड स्तरीय धरना प्रदर्शन के दौरान कही। तीसरे चरण में श्री अग्रवाल 8 सितम्बर को वार्ड क्र.2/16, शिव चौक कुदुदण्ड, वार्ड क्र.54/63 क्षत्रीय समाज सामुदायिक भवन बजरंग चौक बंधवापारा, वार्ड क्र.27/34 इमाम बाड़ा चौक खपरगंज, वार्ड क्र.14/25 सांई मंदिर के पीछे मिनी बस्ती तालापारा एवं वार्ड क्र.37 के कंसा चौक टिकरापारा में आयोजित धरना प्रदर्शन के दौरान कही। श्री अग्रवाल ने आरोप लगाते हुए कहा कि प्रदेश की भूपेश सरकार एवं नगर निगम में कांग्रेस सरकार की निस्क्रीयता तथा किए जा रहे भ्रष्टाचार की भेट चढ़ चुकी विकास कार्यो हेतु भाजपा शासन काल में स्वीकृत कराए गए करोड़ो रूपए की राशि का बंदरबांट किया जा रहा है। सारे विकास कार्य आज ठप्प पडे है।

श्री अग्रवाल ने कहा कि वार्डो में मूलभूत समस्याओं का निराकरण भी नही कर पा रहे वार्ड में सड़क, बिजली, पानी, साफ सफाई, निराश्रित पेंशन, प्रधानमंत्री आवास, इलाज हेतु स्मार्ट कार्ड, नए राशन कार्ड, जानमाल की सुरक्षा यह आम नागरिकों का अधिकार है। किसी भी राज्य एवं नगर सरकार का कर्तव्य होता है कि लोगों की समस्याओं का समाधान करे लेकिन दुर्भाग्य है कि अब कोई सुनने वाला नही है। वार्ड के नागरिक भटक रहे है, जाए तो जाए कहा। श्री अग्रवाल ने कहा कि आज शहरों की सडको की बात करे यह सडके प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी शासनकाल के दौरान बनी थी, नई सडको का तो अता पता नहीं, अब जनता अपेक्षा भी नही करती कांग्रेस सरकार से जनता चाहती है कि जिन सडकों में गढढे हो गए है कम से कम उसमें पेंच वर्क ही करा दीजिए। पानी की ही बात कीजिए नगर निगम द्वारा दो टाईम शहर को पेयजल उपलब्ध कराती है लेकिन आज वह भी बहानेबाजी की भेंट चढ गई है। पानी सप्लाई में कटौती की जा रही है, बहाने देखे तो लाईट नहीं, आपरेटर भाग गए, मोटर जल गया, पानी का जल स्तर नीचे चला गया, आदि-आदि कहानी गढ़े जा रहे है। इसलिए भाजपा शासन काल में हमने नगर में घर-घर पानी पहुॅचे इसके लिए 2016 में 500 करोड रूपए की महती जल अमृत मिशन के तहत खुंटाघाट बांध से शहर में पाईप लाईन के माध्यम से पानी लाने हेतु योजना लाई गई। टेंण्डर हुए पास हुए काम चालु हो गया। गली-गली पाईप लाईन डालकर घर घर नल कनेक्शन देना 5 साल हो गए काम अधूरा है, यह योजना भ्रष्टाचार की भेट चढ रहा है। तिफरा ओव्हार ब्रिज निर्माण अब तक पूरा हो जाना था वह भी अधूरा, सिवरेज परियोजना बंद पडी है। प्रगति मैदान अधुरा, शहर सौंदर्यीकरण का अता पता नही। ऐसे अनेक योजनाओं का पैसा कांग्रेसी भ्रष्टाचार कर जेब में डाल रहे है।
श्री अग्रवाल ने कहा कि ऐसे प्रतिदिन भ्रष्टाचार के नए-नए किस्से सुनने को मिल रहे है। कांग्रेसी जमीनों की लूटमार में लगे है। जिसकी जमीन पाओ हड़प लो। कब्जा करने में लगे है। सरकारी जमीनों में तो ताबडतोड कब्जे सरकार कांग्रेसियों से करवाने में लगी है। लोगों के जमीन का रकबा एवं खसरा नम्बर बदल दिए जा रहे है तहसील कार्यालय का हाल बेहाल है जमीन सीमांकन के रेट तय है 20 हजार से लेकर एक लाख रूपए तक लोगों से मांगे जा रहे है। शहर में चारो ओर कचरो का अम्बार है। साफ सफाई, चौपट, गंदगी का आलम बहुत बुरा हाल कर रखा है। नगर निगम बिलासपुर शहर की कांग्रेस सरकार मुॅह में ताला लगा कर बैठी है। श्री अग्रवाल ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर सारी समस्याओं का निराकरण नहीं किया जाता तो भाजपा बड़े स्तर पर सड़क पर उतरकर वृहद आंदोलन करेगी।
इस दौरान वार्ड स्तरीय धरना प्रदर्शन में भाजपा जिलाध्यक्ष रामदेव कुमावत सभी वार्डो में उपस्थित थे। वार्ड क्र.27/34 के इमाम बाड़ा चौक खपरगंज में भाजपा नेता मुर्तुजा वनक, पूर्व महापौर विनोद सोनी, अरविंद बोलर, मनीष शुक्ला, जगदीश पाण्डेय, श्रीकांत सहारे, आशीष शुक्ला, राजेश मिश्रा, राजू खान, मनीष दीक्षित, अनिल गुप्ता, मुरली बाजपेयी, शरद शुक्ला, देवेन्द्र शुक्ला, शैलराज मदने, विकास मिश्रा, अनिल गुप्ता, लल्ला सोनी, नुशरत जहॉ, कुतुबुद्दीन कपासी, आशीष मिश्रा, सुनील पाण्डेय, मोहन दुबे, पुष्पेन्द्र शुक्ला, वार्ड क्र.14/25 सांई मंदिर के पीछे मिनी बस्ती तालापारा में पूर्व महापौर किशोर राय, जुगल अग्रवाल, मनीष अग्रवाल, महेश चंद्रिकापुरे, उमाशंकर जायसवाल, धीरेन्द्र केशरवानी, किशोर यादव, मोनू रजक, सुख बाई भास्कर, सुनील प्रजापति केदार खत्री, राजेश बंजारे, साहिल कश्यप, नारायण कुर्रे, दिलीप प्रजापति, रानी पाण्डेय, दीप शिखा यादव, रामनारायण लहरे, महावीर लासरे, सिकंदर खान, वार्ड क्र.54/63 के बजरंग चौक, बंधवापारा में डॉ.राघवेन्द्र सिंह, चंदु मिश्रा, सतीश गुप्ता, विजय ताम्रकार, श्याम साहू, डीके साहू, चन्द्रभूषण शुक्ला, महर्षि बाजपेयी, केतन सिंह, मुकेश दुबे, गगन मिश्रा, कृष्णा शर्मा, आशीष मिश्रा, हेमंत जायसवाल, संतोष ठाकुर, अनिता चन्द्र, दीपा शर्मा, शैल परिहार, वार्ड क्र.37 कंसा चौक टिकरापारा में निम्मी जीवनानी, वल्लभ राव, शेखर पाल, उदय मजूमदार, दीपक सिंह, जयश्री चौकसे, रजनी यादव, छोटेलाल जायसवाल, कृष्ण कुमार साहू, आशुतोष गोयल, विकास सलूजा, विनोद कसेर, वार्ड क्र.2/16 शिव चौक कुदुदण्ड में अजीत सिंह भोगल, लक्ष्मीनारायण कश्यप, अमित चतुर्वेदी, वैभव गुप्ता, सीमा पाण्डेय, कमल जैन, मिनाक्षी यादव, भागीरथी यादव, राजेन्द्र यादव, बजरंग यादव, सरीता ठाकुर, बबीता वाडेकर, यमुना यादव, अंसुईया राजपूत, प्रमोद शर्मा, किशन यादव आदि बड़ी संख्या में वार्ड धरने पर वार्ड के नागरिक एवं भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button