देशभर में होने वाले उपचुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने जारी की लिस्ट.. मरवाही से डॉ. गम्भीर सिंह के नाम पर लगी मुहर..

छत्तीसगढ़ सहित ओडिसा, मणिपुर, झारखंड और गुजरात में होने वाले उप चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने अपने प्रत्याशियों के नाम की लिस्ट जारी कर दी है.. देशभर में होने वाले उपचुनाव के लिए जारी लिस्ट में छत्तीसगढ़ से एक गुजरात से 7, झारखंड से 2, मणिपुर से 2 और ओडिसा से 2 प्रत्याशियों के नाम की घोषणा की गई.. पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी के निधन के बाद खाली हुई मरवाही सीट में उपचुनाव के लिए भाजपा ने डॉक्टर गंभीर सिंह के नाम पर मुहर लगाई है.. कांग्रेस के के.के ध्रुव के सामने भाजपा ने डॉक्टर गंभीर सिंह को मैदान में उतारा है बता दें कि.. आगामी 3 नवंबर को मरवाही उपचुनाव के लिए मतदान किया जाने वाला है जिसका नतीजा 10 नवंबर को आएगा..

Related Articles

Back to top button