
घायल मवेशी की मदद को आगे आई बिलासपुर यातायात पुलिस की पेट्रोलिंग टीम…..घायल मवेशी को पहुंचाया अस्पताल….
बिलासपुर–बिलासपुर पुलिस की क्रेन पेट्रोलिंग-02 टीम ने ड्यूटी के दौरान एक बार फिर संवेदनशीलता और मानवता की मिसाल पेश की है। पेट्रोलिंग के दौरान एक मवेशी वाहन की चपेट में आकर घायल हो गया था।
घायल मवेशी को सड़क पर आहत अवस्था में देखकर क्रेन पेट्रोलिंग-02 में तैनात पुलिसकर्मियों ने तत्काल उसकी मदद के लिए कदम आगे बढ़ाया। पुलिसकर्मियों ने बिना देर किए घायल मवेशी को सुरक्षित तरीके से इलाज के लिए संबंधित संस्था तक पहुंचाया, ताकि उसका समय पर उपचार हो सके।
इस पूरी कार्रवाई में प्रधान आरक्षक जावेद अली, आरक्षक प्रदीप मिश्रा और आरक्षक तुलेश्वर चंद्र की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पेट्रोलिंग टीम ने अपनी ड्यूटी के साथ-साथ बेजुबान मवेशी के प्रति भी संवेदनशीलता दिखाई और उसे उपचार के लिए पहुंचाने की जिम्मेदारी निभाई।
अक्सर सड़क हादसों में घायल होने वाले बेजुबान जानवरों को समय पर मदद नहीं मिल पाती, लेकिन बिलासपुर पुलिस की इस पहल ने एक सकारात्मक संदेश दिया है। पुलिस की इस तत्परता से न सिर्फ घायल मवेशी को समय पर इलाज मिल सका, बल्कि पुलिस के मानवीय पक्ष की भी तस्वीर सामने आई है।
बिलासपुर पुलिस की क्रेन पेट्रोलिंग-02 टीम की इस संवेदनशील पहल की सराहना की जा रही है। ड्यूटी के दौरान कानून-व्यवस्था संभालने के साथ-साथ जरूरतमंद और बेजुबान जीव की मदद के लिए आगे आना निश्चित तौर पर एक सराहनीय कदम।



