भाजपा की अखिल भारतीय बैठक में शामिल हुए बिल्हा विधायक धरम लाल कौशिक….

बिलासपुर–देश की राजधानी दिल्ली में भाजपा केन्द्रीय कार्यालय मे हो रही अखिल भारतीय बैठक मे भारतीय जनता पार्टी के देश भर से आए हुए वरिष्ट कार्यकताओं के बीच मे धरम लाल कौशिक के पुनः विधायक बनने एवं छत्तीसगढ़ मे भाजपा सरकार बनाने पर देश के भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रसाद नड्डा एवं संगठन महामंत्री बी एल संतोष द्वारा पार्टी गमछा व गुलाब पुष्प भेट कर स्वागत किया गया।जिसका धरम लाल कौशिक ने अभिवादन किया।

साथ मे बैठक मे मुख्य विषय 22 जनवरी को होने वाले राम मंदिर के दर्शन एवं विभिन्न विषयो पर चर्चा की गई।

Related Articles

Back to top button