
चकरभाठा पुलिस की कार्रवाई: राहगीरों को छुरी दिखाकर धमकाने वाला गिरफ्तार…
बिलासपुर- चकरभाठा थाना पुलिस ने रहंगी चौक के पास धारदार छुरी लहराकर आम लोगों में दहशत फैलाने वाले युवक को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से एक धारदार छुरी बरामद की है। आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा 25 एवं 27 के तहत कार्रवाई कर न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया।पुलिस के अनुसार 14 जुलाई 2026 को सूचना मिली कि एक युवक रहंगी चौक के पास हाथ में छुरी लेकर लोगों को डरा-धमका रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ लिया।
गिरफ्तार आरोपी:
राहुल दास मानिकपुरी उर्फ राजा (19 वर्ष), निवासी वार्ड
क्रमांक-14, चकरभाठा, जिला बिलासपुर।पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक धारदार छुरी जब्त की है। चकरभाठा पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि किसी भी अवैध गतिविधि की सूचना तत्काल स्थानीय थाना अथवा डायल-112 पर दें।



