प्रदेश सरकार का किसानों के साथ वादाखिलाफी को लेकर बीजेपी का एक दिवसीय धरना

बिलासपुर। किसानों के नाम पर चुनाव लड़ने वाली प्रदेश की कांग्रेस पार्टी किसानों के साथ वादा खिलाफी एवं धोखाधडी कर रही है। उक्त आरोप सांसद अरूण साव ने शुक्रवार को नेहरू चौक बिलासपुर में भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा जिला बिलासपुर द्वारा आयोजित धरना प्रदर्शन के दौरान कही।

श्री साव ने प्रदेश की भूपेश सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव में किसानों को बड़े-बड़े लोक लुभावन सपने दिखाकर उनके वोंट हासिल कर प्रदेश में सरकार बना ली, लेकिन जो वायदे किसानों के साथ कांग्रेस ने किए थे वह आज तक पूरे नही हुए। श्री साव ने कहा कि प्रदेश के किसानों को रसायनिक खाद् तक उपलब्ध नही करा पाई है किसान दर-दर भटक रहे है। सोसायटियों में खाद नहीं मिल रहा है जबकि खुले बजारों में खाद आसानी से उपलब्ध है। प्रदेश के किसान आज अपने आपको ठगा सा महसूस कर रहे है, जबकि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व वाली केन्द्र सरकार ने छत्तीसगढ़ में पर्याप्त मात्रा में रासायनिक खाद उपलब्ध कर दी है लेकिन सरकार किसानों को खाद नही उपलब्ध करा रही है, लगता है इस मामले में कही न कही दाल में काला नजर आ रहा है।

मस्तूरी विधायक डॉ.कृष्णमूर्ति बांधी ने प्रदेश की कांग्रेस सरकार को आड़े हांथो लेते हुए कहा कि जब से प्रदेश में कांग्रेस सरकार बनी है, तब से सिर्फ माफियाओं को राज चल रहा है। प्रदेश में लूट पार भ्रष्टाचार चरम पर है, वहीं भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्व.अटल बिहारी बाजपेयी के नेतृत्व वाली केन्द्र सरकार की एनडीए सरकार में अटल बिहारी बाजपेयी ने देश के किसानों के हित संवर्धन हेतु अनेक जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से अनेक कदम-कदम उठाए जिसमें फसल बीमा योजना, परियोजना के साथ-साथ किसानों को उसकी फसल का पर्याप्त दाम मिल सके। इस दिशा में साहसिक निर्णय लिए गए। इसी तरह वर्तमान यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली केन्द्र सरकार ने किसानों के लिए अनेक निर्णय लिए जिसमें किसानों के लिए विशेष ट्रेन उपलब्ध कराई गई है जिससे की किसान की फसल मंडियों तक आसानी से पहुॅच जाए, वहीं किसानों को सीधे उनके खातों में सीधे पैसे ट्रांसफर किए जा रहे। किसान सम्मान निधि के द्वारा उसी तरह किसानों को ज्यादा से ज्यादा लाभ मिल सके, इस दिशा में मोदी जी काम कर रही है, जिससे देश का किसान आज खुशहाल है वहीं प्रदेश में कांग्रेस सरकार ने किसानों के साथ धोखाधडी करने में अमादा है। खाद तक उपलबध नही करा पा रही है, प्रदेश सरकार के प्रति किसानों में भारी आक्रोश है। डॉ.बांधी ने सरकार से शीघ्र किसानों को रसायनिक खाद उपलब्ध कराने की मांग की है।
जिला स्तरीय धरने को गुलाब सिंह चंदेल, राकेश तिवारी, सुनिता मानिकपुरी, प्रफुल्ल मिश्रा, अशोक दुबे, बीपी सिंह, दीपक साहू ने भी संबोधित किया।
इस मौके पर प्रमुख रूप से भाजपा जिलाध्यक्ष रामदेव कुमावत, भाजपा जिला महामंत्री घनश्याम कौशिक, मोहित जायसवाल, राजेश सूर्यवंशी, राकेश चन्द्राकर, दुर्गा प्रसाद कश्यप, मनीष कौशिक, प्रदीप शुक्ला, लोकेशधर दीवान, रमेश साहू, बीआर महोबिया, अभिजीत पाण्डेय, रामनिवास शर्मा, दिनेश ठाकुर, सरजू साहू, सतीश धीवर, संजय पाण्डेय, संतोष दुबे, राजकमल साहू, बालेश्वर मानिकपुरी, प्रभुकुमार रजक, दयाराम यादव, मनोज सिंह ठाकुर, लक्ष्मी सिन्हा, मोहन दुबे, संतोष अवस्थी, शंकर राव, बृजमोहनलाल शास्त्री, अमित राव, प्रशांत कश्यप, धर्मेन्द्र चन्द्राकर, जी अनंत, शिव कोरी, निरंजन प्रसाद, नारदराम साहू, शैलेष श्रीवास्तव, उमेश साहू, जोगेन्द्र रजक, विजय साहू, योगेश यादव, संतोष साहू, रमेश साहू, अनिल यादव पवन पाठक, मनीष पाठक, किशोर मंजारे सहित किसान मोर्चा के कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button