चाक चौबंद व्यवस्था के बीच में पुलिस ने राम सिंह ठाकुर को कोर्ट में किया पेश….. कड़ी सुरक्षा में जेल ले जाया गया……

बिलासपुर–खपरगंज हिंसक विवाद मामले में फरार चल रहे मुख्य आरोपी राम सिंह ठाकुर को पुलिस ने मध्यप्रदेश के पन्ना से गिरफ्तार किया था। गिरफ्तारी के बाद शनिवार को आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।कोर्ट में पेशी के बाद पुलिस ने राम सिंह ठाकुर को जेल दाखिल कराया। इस दौरान जेल के बाहर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा। सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए पुलिस ने पूरे इलाके में निगरानी बढ़ा दी थी। वहीं, राम सिंह ठाकुर के समर्थक भी बड़ी संख्या में जेल के बाहर मौजूद रहे।

बता दें कि खपरगंज में हुए हिंसक विवाद के दौरान दोनों पक्षों पर पथराव के आरोप लगे थे। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज और आंसू गैस का इस्तेमाल करना पड़ा था। इस दौरान पुलिस पर भी पथराव हुआ, जिसमें तारबाहर थाना प्रभारी समेत 9 पुलिसकर्मी घायल हुए थे,

घटना के बाद राम सिंह ठाकुर फरार चल रहा था पुलिस को उसकी तलाश में कई जगह दबिश देनी पड़ी। तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर उसकी लोकेशन मध्यप्रदेश के पन्ना में मिली, जहां वह अपने दोस्त के घर छिपा हुआ था। एसीसीयू की टीम ने दबिश देकर उसे गिरफ्तार किया था। इस मामले में पुलिस दोनों पक्षों के करीब 30 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है और आगे भी कार्रवाई जारी है।

Related Articles

Back to top button