
बड़े बुजुर्ग और महिलाओं के साथ देर रात मारपीट कर उत्पात मचाने वाले आरोपी सात नाबालिक सहित दस गिरफ्तार…..पांच आरोपी फरार…..
बिलासपुर–बीते दिनों सरकंडा थाना क्षेत्र के अंतर्गत देर रात नकाबपोश लड़कों ने मामूली से विवाद में जमकर उत्पात मचाते हुए अपनी दबंगई दिखाई,और मोहल्ला में रहने वाले बड़े बुजुर्ग और महिलाओं के अलावा लड़कों के साथ मारपीट की घटना को अंजाम देकर फरार हो गए थे।इस मामले में सरकंडा पुलिस ने सीसीटीवी की मदद से इनकी पहचान करते हुए सात नाबालिक सहित कुल दस आरोपियों को पकड़ने में सफलता पाई है।सरकंडा पुलिस ने इन आरोपियों के पास हथियार बरामद कर जब्त किया गया।जानकारी के अनुसार प्रार्थी सनत सारथी निवासी प्रभात चौक चिंगराजपारा थाना सरकण्डा ने थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 25.04.2026 को रात्रि करीबन 12.00 बजे खाना खाकर मोहल्ले प्रभात चौक चिंगराजपारा में टहल रहा था, तभी विक्की अहिरवार एवं उनके अन्य साथीगणों के द्वारा नाली में पेशाब करने की बात को लेकर माँ बहन की अश्लील गाली गलौच करते हुए जान से मारने की धमकी देते हुए हाथ मुक्का एवं डंडा, चाकू से मारपीट किये हैं मारपीट से प्रार्थी के सिर, दाहिने हाथ एवं बांये पैर में चोट लगा बीच बचाव करने आये रेखा सारथी मोहल्ले के बेटू विश्वकर्मा, सोनी सिंह ठाकुर तिलक दास आये तो उनके साथ भी गाली गुप्तार कर मारपीट किये हैं मारपीट से रेखा सारथी के बांये जांघ में सोनी सिहं ठाकुर के सिर पीठ एवं पेट में बेदू विश्वकर्मा के सिर दाहिने हाथ दोनों पैर एवं सीना में तिलक दास मानिकपुरी के दोनों जांघ एवं पीठ में चोंट आई है, कि प्रार्थी के रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। थाना प्रभारी प्रदीप आर्य के नेतृत्व में टीम का गठित की गई,और सीसीटीवी फुटेज चेक किया गया जिसमे करीब 15 व्यक्ति मुंह ढांक कर मारपीट करते नजर आये। जिसे बारिकी से तस्दीक किया गया, जिसमें कुल 10 आरोपीगण 01 शैलेन्द्र यादव उर्फ बांडिया 02 बुटु उर्फ दीपक निषाद 03 दुर्गेश अहिरवार उर्फ सीनातान एवं विधि से संघर्षरत् 07 बालकों की पहचान की गई , उक्त सभी आरोपियों के विरूद्ध वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।



