मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और केबिनेट मंत्री मोहम्मद अकबर का भाजयुमो मंडल स्तर पर करेगी पुतला दहन

बिलासपुर। कवर्धा में साम्प्रदायिक तनावों को बढावा देने एवं इस घटना में निर्दोष लोगों के उपर एक तरफा कार्यवाही करने के खिलाफ इस साम्प्रदायिक हिंसा को लेकर भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा 7 अक्टूबर 2021 गुरूवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एवं प्रदेश के केबिनेट मंत्री मोहम्मद अकबर का पुतला दहन किया जाएगा।

भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष निखिल केशरवानी ने बताया कि प्रदेश भारतीय जनता पार्टी एवं प्रदेश युवा मोर्चा के आव्हान पर बिलासपुर जिले के प्रत्येक मंडल में दोपहर 2 बजे से सायं 5 बजे के मध्य पुतला दहन किया जायेगा। इसी के तहत् बिलासपुर विधानसभा के 6 मंडलों द्वारा संयुक्त रूप से अपरान्ह 4 बजे डॉ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी चौक पुराना बस स्टैण्ड में प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एवं प्रदेश के केबिनेट मंत्री मोहम्मद अकबर का पुतला दहन किया जायेगा।
युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष निखिल केशरवानी, भाजयुमो जिला प्रभारी दीपक सिंह ठाकुर, भाजयुमो मंडल अध्यक्ष आशीष तिवारी, महर्षि बाजपेयी, मोनू रजक, नितिन छाबड़ा, मुकेश राव, वैभव गुप्ता ने युवा मोर्चा के समस्त पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं को पुतला दहन कार्यक्रम में अपरान्ह 4 बजे डॉ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी चौक पुराना बस स्टैण्ड बिलासपुर में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होने का आग्रह किया है।

Related Articles

Back to top button