अरपा के पार नगर निगम की मांग,नागरिक सुरक्षा मंच की प्रेस वार्ता

बिलासपुर- बिलासपुर में अरपा पार नए नगर निगम की मांग अब जोर सोर से उठने लगी है। इसी मांग को लेकर बिलासपुर नागरिक सुरक्षा मंच ने आज मुख्यमंत्री के नाम जिलाप्रशासन को ज्ञापन सौंपा है।

मंच के पदाधिकारियों का कहना है कि वर्तमान में बिलासपुर नगर निगम में 70 वार्ड हैं। जो की अनुपात से काफी बड़ा हैं। इन 70 में से 22 वार्ड अरपा पार स्थित हैं। जिनमें औसत मतदाताओं की संख्या 7000 के करीब है।

शहर के 35 से 40 फीसदी आबादी अरपा पार ही निवास करती है। इसलिए यहां अलग नगर निगम का गठन करना चाहिए। इससे क्षेत्र का विकास तेजी से हो पाएगा। साथ ही यहां आस पास स्थित कुछ और गांव भी निगम का हिस्सा बन गए है लेकिन यहां अभी भी मूलभूत सुविधाओं के लिए वार्ड वासी तरस रहे है। मांग के पूरा होने पर निश्चित रूप से अरपा पार का विकास तेजी से होगा।

Related Articles

Back to top button