सराफा व्यवसाई हुआ उठाईगिरी का शिकार….मामला सरकंडा थाना क्षेत्र का….पुलिस जुटी जांच में…..

बिलासपुर– छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर में इन दिनों अपराध और अपराधियों के हौसले बुलंद होते जा रहे है।

आए दिन शहर हो या ग्रामीण इलाका अपराध थमने का नाम नहीं ले रहा है। एक तरफ जहां प्रदेश में साय सरकार सुशासन के साथ कानून व्यवस्था को लेकर अधिकारियों को दिशा निर्देश जारी कर बेहतर करने में लगी है।तो वही दूसरी और यहां की पुलिसिंग और कानून व्यवस्था को लेकर सवालों के घेरे में पुलिस नजर आ रही है। आपको बताते चले कि बुधवार की सुबह बिलासपुर के सरकंडा थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक सराफा व्यापारी उठाईगिरी का शिकार हो गया। यह घटना तब की जब व्यापारी अपनी दुकान खोलने पहुंचा था। दुकान के सामने गंदगी देखकर वह बाइक की टंकी में थैला रखकर सफाई करने लगा। इसी बीच अचानक एक युवक आया और बाइक की टंकी में रखे करीब 15 लाख रुपए के गहने लेकर भाग निकला। थैले में करीब 8 किलो चांदी और 80 ग्राम सोने के गहने रखे थे। उठाईगीर की इस घटना का सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है। जिसमें बदमाश युवक थैले लेकर भागते दिख रहा है।

वही इस घटना के बाद बिलासपुर एसपी रजनेश सिंह जानकारी देते हुए बताया की घटना के बाद सीसी टीवी फुटेज मंगाया गाया है।जिसमे एक युवक बैग को ले जा रहा है उक्त आरोपी की पहचान कर जल्द गिरफ्तार कर लिया जायेगा।अलग अलग टीम बनाकर कर इसकी जानकारी जुटाई जा रही है।वही शहर में अलग अलग स्थानों में नाकेबंदी भी लगाया गया है।

Related Articles

Back to top button