सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के एमएसएमई मेगा आउटरीच कार्यक्रम में ₹193 करोड़ के ऋण स्वीकृत……80 हितग्राहियों को सौंपे गए ऋण स्वीकृति पत्र…..बैंक के प्रतिष्ठित एवं पुराने ग्राहकों का शॉल-श्रीफल से हुआ सम्मान…..

बिलासपुर–सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों (MSME) को प्रोत्साहित करने, स्थानीय उद्यमियों को वित्तीय सुविधाओं से जोड़ने तथा क्षेत्र में औद्योगिक एवं व्यावसायिक गतिविधियों को नई गति प्रदान करने के उद्देश्य से सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया द्वारा आज देशव्यापी एमएसएमई मेगा आउटरीच कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसी क्रम में बिलासपुर के लायंस क्लब, सीएमडी चौक स्थित परिसर में आयोजित कार्यक्रम में बैंक ने एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल करते हुए 80 हितग्राहियों को कुल ₹193 करोड़ के एमएसएमई ऋणों के स्वीकृति पत्र प्रदान किए।

कार्यक्रम में बिलासपुर एवं आसपास के क्षेत्रों के लगभग 100 उद्यमियों एवं व्यवसायियों ने सहभागिता की। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य उद्यमियों को बैंक की विभिन्न एमएसएमई ऋण योजनाओं, वित्तीय उत्पादों एवं उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी देना तथा उन्हें उनकी व्यावसायिक आवश्यकताओं के अनुरूप वित्तीय सहायता उपलब्ध कराना रहा।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया, मुंबई मुख्यालय की मुख्य महाप्रबंधक (CGM) कविता ठाकुर उपस्थित रहीं। विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र, बिलासपुर की महाप्रबंधक कविता दार्रो तथा जिला उद्योग संघ, बिलासपुर के अध्यक्ष सतीश शाह जी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का विशेष आकर्षण बैंक के साथ वर्षों से जुड़े प्रतिष्ठित एवं पुराने ग्राहकों का सम्मान समारोह रहा। मुख्य महाप्रबंधक श्रीमती कविता ठाकुर जी के करकमलों से शॉल एवं श्रीफल भेंट कर प्रमुख उद्यमियों एवं व्यवसायियों को सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वाले प्रमुख ग्राहकों में रुक्मणी पावर प्राइवेट लिमिटेड के संजय अग्रवाल, आदर्शिला बिल्डर्स के अजय श्रीवास्तव मनजीत सिंह गुंबर, गुरप्रीत सिंह,अमरेश मेहता, होटल जी.के. टाउनशिप के गोपाल अग्रवाल तथा श्याम ग्रुप ऑफ कंपनीज के निदेशक रमेश सुल्तानिया जी शामिल रहे।

इस अवसर पर मुख्य महाप्रबंधक कविता ठाकुर जी ने उपस्थित उद्यमियों एवं अतिथियों को संबोधित करते हुए बैंक की विभिन्न एमएसएमई योजनाओं एवं वित्तीय सुविधाओं की जानकारी दी। उन्होंने उद्यमियों को आश्वस्त किया कि सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया उनके व्यवसाय के विस्तार, आधुनिकीकरण एवं नई परियोजनाओं के लिए एक विश्वसनीय वित्तीय सहयोगी के रूप में सदैव तत्पर है। उन्होंने बैंक एवं ग्राहकों के बीच वर्षों से कायम विश्वासपूर्ण संबंधों को बैंक की महत्वपूर्ण पूंजी बताया।
कार्यक्रम का आयोजन रायपुर क्षेत्र के क्षेत्रीय प्रमुख प्रफुल्ल बंसल के नेतृत्व तथा रायपुर क्षेत्र के मुख्य प्रबंधक पवन कुमार के समन्वय में किया गया। इस अवसर पर रायपुर क्षेत्र के वरिष्ठ अधिकारी एवं बिलासपुर क्षेत्र की विभिन्न शाखाओं के शाखा प्रमुख विशेष रूप से उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का सफल संचालन बैंक की अधिकारी पल्लवी तिवारी द्वारा किया गया। कार्यक्रम के समापन अवसर पर सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया, बिलासपुर मुख्य शाखा के शाखा प्रमुख सरोज कांता स्वैन ने सभी अतिथियों, उद्यमियों एवं उपस्थित गणमान्य नागरिकों के प्रति आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम की जानकारी देते हुए सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया, बिलासपुर मुख्य शाखा के ब्रांच पीआरओ कमलेश अग्रवाल ने बताया कि बैंक का उद्देश्य केवल ऋण उपलब्ध कराना ही नहीं, बल्कि उद्यमियों के साथ दीर्घकालीन एवं विश्वासपूर्ण संबंध स्थापित कर उनके व्यावसायिक विकास में सहभागी बनना है। उन्होंने कहा कि एमएसएमई क्षेत्र देश की अर्थव्यवस्था, औद्योगिक विकास एवं रोजगार सृजन की महत्वपूर्ण आधारशिला है। सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया भविष्य में भी नए एवं स्थापित उद्यमियों को उनकी आवश्यकताओं के अनुरूप सरल, सुलभ एवं समयबद्ध वित्तीय सहायता उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है।
₹193 करोड़ के ऋण स्वीकृति पत्रों का वितरण एवं बैंक के प्रतिष्ठित ग्राहकों का सम्मान समारोह बिलासपुर में एमएसएमई क्षेत्र के विकास और बैंक-उद्यमी संबंधों को और अधिक मजबूत बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल रहा। आदरणीय संपादक महोदय, सादर प्रणाम।
सविनय अनुरोध है कि सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के MSME Mega Outreach Programme, जिसमें ₹193 करोड़ के ऋण स्वीकृति पत्र वितरित किए गए, की संलग्न प्रेस विज्ञप्ति को अपने प्रतिष्ठित समाचार-पत्र में स्थान प्रदान करने की कृपा करें।



