बिलासपुर पेंड्रा सड़क मार्ग से जा रही कार में लगी आग….बाल बाल बचे कार सवार..

जीपीएम–एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है।जहां पर चलती कार में अचानक आग लग गई।देखते ही देखते आग ने अपना विकराल रूप ले लिया और पूरी कार धू धू करके जलने लगी।गनीमत रही कि आग तेजी से फैल पाती उसके पहले ही कार सवार सभी लोग कार से उतर गए।दरअसल पूरा मामला गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले के अंतर्गत कारीआंम के बंजारी घाट के पास की बताई जा रही है।
पेंड्रा से बिलासपुर की ओर जा रही कार में अचानक लग गई।इस घटना के सामने आने के बाद आस पास के इलाके में सनसनी फैल गई।घटना की जानकारी लगते ही मौके पर पुलिस टीम पहुंचकर हालात को काबू करने में जुट गए। फिलहाल कार में आग कैसे लगी यह स्पष्ट नहीं हो पाया और वहीं इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ।पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई।

Related Articles

Back to top button