
निर्माणाधीन मकान में चोरी का पुलिस ने किया खुलासा….. आर्टिफिशियल ज्वेलरी-मोबाइल और पावर बैंक बरामद….
बिलासपुर- चोरी के मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने एक शातिर चोर को पकड़ने में सफलता पाई है।जहां आरोपी चोर के पास से चोरी का माल बरामद कर जब्त कर लिया गया।जानकारी के अनुसार सरकंडा थाना क्षेत्र के मुरूम खदान अशोक नगर खमतराई निवासी प्रार्थिया सबिना बेगम पति इमरान खान का निर्माणाधीन मकान में चोरी की शिकायत थाना सरकंडा में दर्ज कराई थी। 25 सितंबर की रात वह अपने परिवार के साथ अशोक नगर स्थित अपने निर्माणाधीन मकान में सोई थीं। मकान में अभी दरवाजा नहीं लगा था और प्रवेश स्थान पर त्रिपाल लगाया गया था।
26 सितंबर की सुबह करीब 6 बजे उठने पर उन्होंने देखा कि घर में रखे कपड़ों के बैग से आर्टिफिशियल ज्वेलरी, मंगलसूत्र और पायल गायब थे। इसके अलावा पड़ोसी रईस खान का मोबाइल फोन और पावर बैंक भी नहीं मिला। जांच में चोरी गए सामान की कुल कीमत करीब 27 हजार रुपये बताई गई। शिकायत पर सरकंडा पुलिस ने अपराध क्रमांक 1387/2026, धारा 305 बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की।
मुखबिर की सूचना पर कैलाश साहू नामक युवक चोरी का सामान बेचने के लिए ग्राहक की तलाश कर रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस ने तत्काल घेराबंदी कर कैलाश साहू पिता संतोष साहू उर्फ डैनी, उम्र 27 वर्ष, निवासी डीएलएस कॉलेज के पीछे, मुरूम खदान, अशोक नगर, सरकंडा को हिरासत में लिया।
पूछताछ के दौरान पुलिस के अनुसार आरोपी ने चोरी की घटना में शामिल होना स्वीकार किया। उसके मेमोरेंडम कथन के आधार पर पुलिस ने चोरी का सामान बरामद किया।
यह सामान हुआ बरामद
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से दो पावर बैंक, जिनमें एक जेब्रोनिक और एक सिसका कंपनी का है, जियो कंपनी का एक कीपैड मोबाइल फोन, सिल्वर कलर की 21 नग बड़ी और 114 नग छोटी आर्टिफिशियल ज्वेलरी तथा सोने के रंग की 27 नग आर्टिफिशियल ज्वेलरी मंगलसूत्र बरामद किए हैं।जहां आगे की वैधानिक कार्रवाई करते हुए न्यायालय में।पेश किया गया।




