कमीशन और करप्शन के खेल में फंसी है कांग्रेस.. नेता प्रतिपक्ष ने कांग्रेस सरकार पर किया हमला..

बिलासपुर– विधानसभा चुनाव से ठीक पहले भाजपा और राज्य सरकार को घेरने के लिए हर जिले में प्रदर्शन कर रही है।

बिलासपुर में स्मार्ट सिटी फंड के दुरुपयोग और शहर में फैले डायरिया के मामले को लेकर आज भारतीय जनता पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने नेहरू चौक पर धरना प्रदर्शन किया।

प्रदर्शन के दौरान नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल और पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल ने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला प्रदर्शन में शामिल होने बिलासपुर पहुंचे।

छत्तीसगढ़ विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने राज्य सरकार पर हमला करते हुए कहा कि प्रदेश की सरकार करप्शन और कमीशन की सरकार है प्रदेश में स्मार्ट सिटी के नाम पर जमकर भ्रष्टाचार किया जा रहा है।

कमीशन के खेल के चलते बिलासपुर में स्मार्ट सिटी का कार्य ठीक से नहीं हो पा रहा है। वही जिले में लगातार होते अवैध रेत उत्खनन की वजह से अब लोगों को जान से भी हाथ धोना पड़ रहा है।

नारायण चंदेल ने सरकार पर हमला करते हुए कहा कि कांग्रेस की सरकार स्मार्ट सिटी के पैसे का दुरुपयोग कर रही है और कमीशन के लालच में स्मार्ट सिटी के पैसे का बंदरबांट किया जा रहा है।

पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल ने सरकार पर हमला करते हुए कहा कि भाजपा के शासनकाल में स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट की रूपरेखा तय की गई थी और एरिया बेस्ड डेवलपमेंट की प्लानिंग की गई थी।

लेकिन सरकार बदलते ही कांग्रेस में स्मार्ट सिटी का दुरुपयोग करते हुए शहर की स्थिति को और भी खराब कर दिया है।

Related Articles

Back to top button