सहकारिता सफ्ताह…..एक पेड़ मां के नाम….जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के नोडल अधिकारी ने सेवा सहकारी समिति सलका नवागांव में किया वृक्षारोपण…..

बिलासपुर–सहकारिता सप्ताह अंतर्गत 03 जुलाई 2026 को आशीष दुबे, नोडल अधिकारी, जिला सहकारी केंद्रीय बैंक, बिलासपुर के द्वारा सेवा सहकारी समिति सलका नवागांव में वृक्षारोपण किया गया। इस उपलक्ष्य में नोडल अधिकारी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मिशन लाइफ (पर्यावरण के लिए जीवनशैली) के दृष्टिकोण के साथ जुड़ते हुए ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान में सक्रिय रूप से भाग लेने का आह्वान किया है।
‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान भावनात्मक प्रतिध्वनि को पर्यावरणीय जिम्मेदारी के साथ जोड़ता है, जो वृक्षारोपण को एक व्यक्तिगत और राष्ट्रीय मिशन में बदल देता है। उन्होंने कहा कि पेड़, माँ की तरह, जीवन, देखभाल और सुरक्षा प्रदान करते हैं ।
इस अवसर पर सहकारिता विस्तार अधिकारी दुर्गेश साहू, समिति के अध्यक्ष विनोद विश्कर्मा, शाखा प्रबंधक वीरेंद्र विक्रम सिंह, पर्यवेक्षक मनहरण साहू, समिति प्रबंधक केशव देवांगन, नारायण साहू, रवि शंकर साहू, हेमंत प्रजापति, अभिषेक तिवारी इसके साथ ही शाखा और समिति के कर्मचारी एवं ग्रामीण उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button