
बाथरूम में फंदे से लटका मिला युवक शव….पुलिस जुटी जांच में…..
बिलासपुर-सरकंडा थाना क्षेत्र के लिंगियाडीह अपोलो हॉस्पिटल चौक स्थित एक मकान में एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। युवक का शव एक मकान के बाथरूम में फंदे से लटका हुआ मिला। सूचना मिलते ही डायल-112 और पुलिस टीम मौके पर पहुंची तथा जांच शुरू कर दी।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार युवक का शव फंदे पर लटका था, लेकिन उसके पैर जमीन को छू रहे थे, जिससे घटना को लेकर कई तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मौत के कारणों की जांच की जा रही है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच पूरी होने के बाद ही मौत की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी। फिलहाल पुलिस जांच में जुटी हुई है।



