
केबिन में मिला संदिग्ध अवस्था में अज्ञात युवक का शव….पुलिस जुटी जांच में…..
बिलासपुर– सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत मंगला उसलापुर में बुधवार को उस समय हड़कंप मच गया।जब स्कूल के नजदीक स्थित एक प्लॉट में बने केबिन की खिड़की के पास अज्ञात युवक की संदिग्ध अवस्था में लाश बरामद हुई। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस टीम पहुंची और पंचनामा कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए।सिविल लाइन थाना से मिली जानकारी के अनुसार मंगला -उसलापुर के पास एक स्कूल के समीप खाली प्लॉट में केबिन बना हुआ है। उक्त केबिन भोगल सिंह का बताया जा रहा है। इसी केबिन के अंदर अज्ञात व्यक्ति का शव केबिन के अंदर बनी एक खिड़की की ग्रिल से फांसी का फंदा में शव मिलने की खबर फैलते ही आसपास के क्षेत्र में लोगों की भीड़ जुट गई।
घटना की सूचना पर डायल 112 और सिविल लाइन थाना पुलिस का स्टाफ तत्काल मौके पर पहुंचा। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के साथ ही आवश्यक साक्ष्य जुटाने के लिए फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया। टीम द्वारा घटनास्थल से महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं, जिससे युवक की मौत के कारणों और घटना की परिस्थितियों का पता लगाया जा सके।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मर्ग कायम कर लिया है तथा मामले की जांच शुरू कर दी गई है। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ करने के साथ ही मृतक की पहचान कराने का प्रयास कर रही है।
शव की स्थिति और घटनास्थल से मिले साक्ष्यों के आधार पर पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी। युवक की मौत स्वाभाविक परिस्थितियों में हुई है या इसके पीछे कोई अन्य कारण है, यह जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।
फिलहाल सिविल लाइन पुलिस की जांच जारी है और मृतक की पहचान के साथ-साथ मौत के वास्तविक कारणों का पता लगाने पर पुलिस का पूरा फोकस है।


