रूपकुमारी चौधरी को भाजपा महिला मोर्चा का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए जाने पर प्रदेश अध्यक्ष विभा अवस्थी ने दी बधाई….

रायपुर– भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय टीम में महासमुंद लोकसभा क्षेत्र की सांसद रूपकुमारी चौधरी को भाजपा महिला मोर्चा का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए जाने पर छत्तीसगढ़ भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष विभा अवस्थी ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। विभा अवस्थी ने कहा कि छत्तीसगढ़ की बेटी को भाजपा महिला मोर्चा के राष्ट्रीय नेतृत्व की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलना पूरे प्रदेश के लिए गौरव का विषय है।

रूपकुमारी चौधरी का संगठन के प्रति समर्पण, जमीनी स्तर पर कार्य करने का लंबा अनुभव तथा महिलाओं के बीच उनकी सक्रिय भूमिका निश्चित रूप से राष्ट्रीय स्तर पर महिला मोर्चा को नई ऊर्जा और नई दिशा प्रदान करेगी।

उन्होंने कहा कि श्रीमती चौधरी ने जिला पंचायत सदस्य से लेकर विधायक, संसदीय सचिव और सांसद तक का सफर तय करते हुए संगठन एवं जनसेवा के क्षेत्र में अपनी विशिष्ट पहचान बनाई है। उनका व्यापक राजनीतिक एवं संगठनात्मक अनुभव देशभर की महिला कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणादायी है। विभा अवस्थी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में महिला सशक्तीकरण को नई ऊंचाइयां मिली हैं। ऐसे समय में श्रीमती रूपकुमारी चौधरी को राष्ट्रीय अध्यक्ष की जिम्मेदारी मिलना महिला शक्ति को और अधिक संगठित एवं सशक्त करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। उनके नेतृत्व में भाजपा महिला मोर्चा बूथ स्तर तक महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने, संगठन को मजबूत करने और जनकल्याणकारी योजनाओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने में प्रभावी भूमिका निभाएगा।

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि छत्तीसगढ़ की महिला कार्यकर्ताओं के लिए यह अत्यंत गर्व और खुशी का क्षण है। श्रीमती रूपकुमारी चौधरी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने से प्रदेश की हजारों महिला कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा और उत्साह का संचार हुआ है। विभा अवस्थी ने पुनः रूपकुमारी चौधरी को नई जिम्मेदारी के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि उनके कुशल नेतृत्व में भाजपा महिला मोर्चा राष्ट्रीय स्तर पर संगठन को और अधिक मजबूत करेगा तथा महिला सशक्तीकरण के संकल्प को नई गति प्रदान करेगा।

Related Articles

Back to top button