![](https://daauji.com/wp-content/uploads/2021/01/wp1.png)
दिल्ली हाईकोर्ट ने याचिका पर की सुनवाई, व्हाट्सप्प की नयी पॉलिसी से दिक्कत है, तो कर ले दूसरे एप्प ज्वाइन।
नई दिल्ली: व्हाट्सप्प की नई ‘निजात निति’ ( प्राइवेसी पॉलिसी) को लेकर सोमवार को दिल्ली हाईकोर्ट ने अहम टिप्पणी की। एक याचिका पर सुनवाई करते हुए अदालत ने याचिकाकर्ता से कहा, ‘ आपको अगर व्हाट्सप्प की नयी पॉलिसी से दिक्कत है, तो उसे बिल्कुल स्वीकार मत कीजिए। ये निजी एप्प है इसे आप छोड़ सकते है।
![](https://19y.07c.mywebsitetransfer.com/wp-content/uploads/2021/01/wp.png)
दूसरे एप्प ज्वाइन कर लीजिये। सभी तरह के एप्प यूजर्स से तरह- तरह की अनुमतियां लेते है। आप इसके बारे में पढ़ लेंगे तो भौचक्के रह जायेंगे। यहाँ तक की गूगल मैप भी यूजर्स की तमाम जानकारिया (डेटा) अपने पास सुरक्षित रखता है। सभी प्लेटफॉर्म्स ऐसा करते है। इसलिए में अपनी परेशानी समझ नहीं पा रहा हूँ। अगर आपको लगता है की व्हाट्सप्प आपका डेट सुरक्षित नहीं रखेगा तो आप उसे अपने फ़ोन से हटा सकते है।