शिक्षा मंत्री उमेश पटेल ने बिलासपुर में किया ध्वजारोहण

बिलासपुर: मुख्य अतिथि उमेश पटेल ने मुख्यमंत्री का प्रदेश की जनता के नाम संदेश का वाचन किया। मुख्य अतिथि द्वारा शांति के प्रतीक कबूतर एवं उल्लास के प्रतीक गुब्बारे उड़ाये गये।

इसके पश्चात कोरोना महामारी से निपटने के लिए उत्कृष्ट कार्य करने वाले कोरोना वारियर्स, राजस्व विभाग, नगर निगम, पुलिस, स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों, कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र मुख्य अतिथि के हाथों प्रदान किया गया। जिले में आयुष्मान भारत एवं डाॅ. खूबचंद बघेल स्वास्थ्य सहायता योजना अंतर्गत उत्कृष्ट कार्य हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कोटा एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बिल्हा को पुरूस्कृत किया गया।

इस अवसर पर बिलासपुर विधायक शैलेष पाण्डेय, जिला पंचायत अध्यक्ष अरूण सिंह चैहान, नगर निगम महापौर रामशरण यादव, संभागायुक्त डाॅ. संजय अंलग, आईजी पुलिस रतनलाल डांगी, कलेक्टर डाॅ. सारांश मित्तर, अधिकारी-कर्मचारी, गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button