
18 सूत्रीय मांगों को लेकर कर्मचारियों का मोर्चा…..काली पट्टी से अनिश्चितकालीन आंदोलन तक की चेतावनी…..
बिलासपुर -नगरीय निकायों में कार्यरत अधिकारियों और कर्मचारियों की विभिन्न मांगों को लेकर नवयुक्त अधिकारी कर्मचारी कल्याण संघ, छत्तीसगढ़ ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर मुख्यमंत्री और मुख्य सचिव के नाम जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपा। कर्मचारियों ने अपनी मांगों को जल्द पूरा करने की मांग की है। संघ ने ज्ञापन के माध्यम से वेतन संबंधी समस्याओं समेत 18 सूत्रीय मांगों के शीघ्र निराकरण की मांग की। संघ का कहना है कि नगरीय निकायों के अधिकारी-कर्मचारी लंबे समय से अपनी मांगों को लेकर शासन का ध्यान आकर्षित कर रहे हैं, लेकिन अब तक ठोस कार्रवाई नहीं हुई है।कर्मचारियों ने शासन से उनकी समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए जल्द समाधान करने की मांग की है। उनका कहना है कि मांगों के निराकरण से कर्मचारियों को राहत मिलेगी और वे बेहतर तरीके से अपने दायित्वों का निर्वहन कर सकेंगे। वहीं, संघ ने मांगें पूरी नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। कर्मचारियों के मुताबिक पहले चरण में काली पट्टी लगाकर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। इसके बाद भी मांगों का निराकरण नहीं हुआ तो कर्मचारी अनिश्चितकालीन आंदोलन शुरू करने के लिए बाध्य होंगे।




