जेल से फरार पांचवा कैदी भी हुआ ग्रिफ्तार

जिला जेल से कैदियों के फरार होने का मामला सामने के आने के बाद जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया था आनन फानन में जेल प्रबंधन ने जेल प्रहरियों पर कार्यवाही करते हुए फरार कैदियों को पकड़ने में पूरी ताकत लगा दी थी।

वही अब फरार 5 वां कैदी भी चढ़ा पुलिस के हत्थे। रेताल के जंगल से साइबर सेल और खल्लारी पुलिस ने कैदी को धर दबोचा।ऐसा बताया जा रहा की पांचवा आरोपी ओड़िशा भागने के फिराक में था कैदी धनसाय जेल से भागने के बाद जंगल में छुपा था।


18 जुलाई 2019 को लूट के एक मामले में लाया गया था जेल।4 कैदियों की पहले ही हो चुकी है गिरफ्तारी
30 घंटे के भीतर महासमुंद पुलिस ने जेल से फरार सभी पांचों कैदियों को अलग अलग थाना क्षेत्र से किया गिरफ्तार।

रायपुर रेंज के आईजी डॉ. आंनद छाबड़ा ने महासमुंद पुलिस की तत्परता को देखते हुए एसपी को दी बधाई।महासमुंद पुलिस टीम को 30 हजार कैश प्राइज देने की घोषणा की है।।

Related Articles

Back to top button