
प्रधानमंत्री श्री मोदी की अपील के समर्थन में सराफा की पांच सूत्रीय मांग–कमल सोनी
रायपुर: छत्तीसगढ़ सराफा एसोसिएशन के प्रदेशाध्यक्ष कमल सोनी ने बुधवार को देशभर के सराफा, स्वर्णकार एवं सोनी समाज के व्यापारी संगठनों से अपील की कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ‘1 साल सोना न खरीदने’ की अपील के समर्थन के साथ-साथ अपनी मूलभूत समस्याएं भी राज्य एवं केंद्र सरकार के समक्ष रखें।
श्री सोनी ने कहा: 12 मई को प्रदेश के सभी प्रमुख समाचार पत्रों के माध्यम से छत्तीसगढ़ सराफ एसोसिएशन
श्री मोदी के निवेदन को राष्ट्र हित प्रथम मानकर सबसे पहले समर्थन दिया तथा कहा सराफा समाज राष्ट्रहित में त्याग को तैयार है।लेकिन अब समय है कि सरकार भी 75 साल से लंबित हमारी मांगें पूरी करे।
पाँच सूत्रीय मांग…..
1.भ्रामक प्रचार पर रोक: बड़े ब्रांडेड घरानों द्वारा 0% मेकिंग चार्ज जैसे झूठे विज्ञापनों पर कानूनी रोक लगे. MRP प्रणाली लागू हो.
2.स्वर्ण शिल्प कला बोर्ड: 50,000 कारीगर परिवारों के लिए बिमा, पेंशन, प्रशिक्षण हेतु हर राज्य एवं केंद्र में बोर्ड का गठन हो.
3 .MCX गोल्ड ट्रेडिंग बंद: ऑनलाइन सट्टेबाजी के कारण वास्तविक सराफा व्यापार चौपट हो रहा है. राष्ट्रहित में इस पर तत्काल रोक लगे.
4 .हॉलमार्किंग सरलीकरण: HUID प्रक्रिया में व्याप्त भ्रष्टाचार एवं तकनीकी विसंगतियों को दूर कर छोटे व्यापारियों को राहत दी जाए.
5. अनजाने में खरीदे गए चोरी के सामान में वायपारियो के विरोध क़ानून का सरलीकरण
इन माँगे पूरी होने पर ही हमारी होने वाली एक साल की समस्या की पूर्ति हो जाएगी।हम आपके और देश के साथ है आप हमारा साथ दीजिए।श्री सोनी ने कहा: “हम एक साल संयम रखेंगे,सरकार सालों का न्याय हमे दे।तिजोरी में बंद सोना तभी Growth Engine बनेगा जब कारीगर बचेगा और व्यापार बचेगा।उन्होंने सभी संगठनों से आग्रह किया कि अगले 7 दिन में हर जिले से मुख्यमंत्री, सांसद एवं प्रधानमंत्री कार्यालय को ज्ञापन सौंपे जाएं।



