पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ने पौंसरा में सभा को किया संबोधित,केंद्र सरकार की उपलब्धि और प्रदेश सरकार की विफलताओं को गिनाए

बिलासपुर–पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह अपने तीन दिवसीय बिलासपुर दौरे के तहत गुरुवार को ग्राम पंचायत पौंसरा में जाकर उपस्थित जनसमुदाय को संबोधित किया।

भूपेश सरकार के कार्य की आलोचना करते हुए उन्होंने कहा कि बीते 4 साल में कांग्रेस सरकार ने प्रदेश को बर्बाद करके रख दिया।पूर्व विधायक बद्रीधर दीवान को याद करते हुए डॉ रमन सिंह ने जनसभा को संबोधित किया।उन्होंने कहा कि यह क्षेत्र पूर्व में स्वर्गीय बद्रीधर दीवान जी के पास था।

उनके निधन के बाद अब विधायक रजनीश सिंह मिली जिम्मेदारी और अपने कर्तव्य का निर्वहन कर रहे है।उन्होंने कहां की छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल लबरा मुख्यमंत्री हैं उन्होंने प्रदेश में विकास के नाम पर लोगों को ठगने का काम किया है। विकास कार्यों की जानकारी देते उन्होंने बताया कि पहले जो काम हुए थे उन कामों के बाद पिछले 4 साल से प्रदेश में कोई काम नहीं हो रहे हैं। तमाम तरह के घोषणा के बाद सत्ता में आई भूपेश सरकार अपने वादों को भूल चुकी है।

वहीं इस मौके पर केंद्र सरकार की उपलब्धियों को यहां पूर्व मुख्यमंत्री ने बखान किया। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी की सरकार चीन और पाकिस्तान को हर कदम पर जवाब दे रही है। देश के नागरिकों को तमाम तरह की योजनाओं से लाभान्वित करा रही है। राज्य सरकार की कमियां और उन्होंने केंद्र सरकार की उपलब्धियों की यहां तुलना की। ईडी, आईटी, भ्रस्टाचार, अधिकारियों के जेल जाने और प्रदेश के बदनाम होने की उन्होंने यहां जानकारी दी।

पूर्व मुख्यमंत्री ने आम जनता से अपील की कि आने वाले विधानसभा चुनाव और लोकसभा चुनाव में भाजपा की सरकार बनाना है। इसके पहले विधायक रजनीश सिंह ने लोगो को संबोधित करते हुए कहा कि इन बीते वर्षों में विकास कार्य ठप्प पड़े हुए है।
इस मौके पर जांजगीर के सांसद गुहाराम अजगले और बिलासपुर के पूर्व सांसद लखन लाल साहू ने भी राज्य सरकार की करनी और कथनी को लोगों के बीच रखा।इस दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण और भाजपा के नेता मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button