पूर्व महापौर ने फ्लेक्स हटाने को लेकर शिकायत

कोरिया जिले के नगर निगम चिरमिरी में फ्लेक्स पर सियासत चरम पर है। कांग्रेस के ही पूर्व महापौर ने कांग्रेस शासित नगर निगम की कार्यप्रणाली के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। चिरमिरी नगर निगम के पूर्व महापौर के डोमरु रेड्डी ने नगर पालिक निगम चिरमिरी द्वारा उनके फ्लेक्स हटाने को लेकर निगम के खिलाफ कोर्ट तक जाने की बात कही है।

यह मामला होर्डिंग बोर्ड पर लगे फ्लेक्स का है जिसे पूर्व महापौर द्वारा हल्दीबाड़ी के होर्डिंग बोर्ड पर 8 दिसम्बर 2020 को लगवाया गया था। जिसका उन्होंने नगर पालिक निगम के शुल्क के मुताबिक 1200 रुपए का भुगतान कर रसीद लिया था।जिसकी अवधि 8 जनवरी 2021 तक की थी उसे समय से पहले ही नगर पालिक निगम चिरमिरी ने हटा दिया। जिसे देखते हुए पूर्व महापौर ने आवेदन के साथ ही सोशल मीडिया पर पोस्ट कर नगर पालिक निगम की कार्यशैली पर ही सवाल उठा दिया।

पूर्व महापौर के डमरू रेड्डी द्वारा अपने सोशल मीडिया एकाउंट मे में नगर पालिक निगम के कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए अल्टीमेटम ही दे दिया। फेसबुक पोस्ट में कुछ ऐसे शब्दों का प्रयोग किया है जिससे कि उनका पोस्ट खूब वायरल हो रहा है।

चिरमिरी निगम आयुक्त का इस मसले पर कहना है कि मुझे पूर्व महापौर के डोमरु रेड्डी का एक शिकायत पत्र प्राप्त हुआ है। जिसमे उन्होने समय अवधि से पूर्व फ्लेक्स उतारने की बात कही गयी है। जो सही है। आयुक्त ने कहा है कि जिस अनाधिकृत व्यक्ति ने पूर्व महापौर का फ्लेक्स उतारकर अपना फ्लेक्स लगाया है उनके खिलाफ निगम कार्यवाही करेगा।।

Related Articles

Back to top button